Trusted Source Image

SAIL MDI Gurgaon MoU: सेल ने एग्जिक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम के लिए एमडीआई गुरुग्राम के साथ एमओयू साइन किया

Abhay Pratap Singh | May 22, 2026 | 12:53 PM IST | 1 min read

एसएआईएल और एमडीआई गुरुग्राम के बीच हुए इस सहयोग का उद्देश्य वैश्विक स्तर की बेस्ट कार्यप्रणालियों के अनुरूप संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करना है।

समझौता ज्ञापन पर सेल के एमटीआई के कार्यपालक निदेशक संजय धर और एमडीआई गुरुग्राम की प्रोफेसर सुमिता राय ने हस्ताक्षर किए। (स्त्रोत-पीआईबी)
समझौता ज्ञापन पर सेल के एमटीआई के कार्यपालक निदेशक संजय धर और एमडीआई गुरुग्राम की प्रोफेसर सुमिता राय ने हस्ताक्षर किए। (स्त्रोत-पीआईबी)

नई दिल्ली: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (MTI) ने एग्जिक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम के लिए मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम (MDI Gurgaon) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कार्यक्रम सेल के नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस में आयोजित किया गया।

एसएआईएल और एमडीआई गुरुग्राम के बीच हुए इस सहयोग का उद्देश्य वैश्विक स्तर की बेस्ट कार्यप्रणालियों के अनुरूप संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करना है।

यह समझौता एसएआईएल में भविष्य की कमान संभालने वाले लीडर्स को तैयार करने के उद्देश्य से किया गया है, जिसके तहत दोनों संस्थान एग्जिक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम्स के संचालन और प्रबंधन कौशल विकास पर संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।

Also readछात्रावास में शराब पीकर हंगामा करने पर 50 इंजीनियरिंग छात्रों पर लगा जुर्माना, रिजल्ट रोकने का लिया गया फैसला

इसके तहत कस्टमाइज्ड लीडरशिप प्रोग्राम, रणनीति और नवाचार आधारित लर्निंग इंटरवेंशन, व्यावसायिक प्रभाव बढ़ाने के लिए ‘एक्शन लर्निंग’, ओवरसीज लर्निंग प्रोग्राम, संयुक्त रिसर्च एवं कंसल्टिंग तथा कंपनी अधिकारियों की जरूरतों के अनुरूप विशेष केस स्टडी तैयार की जाएंगी।

यह साझेदारी अकादमिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का काम करेगी।

इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर सेल के एमटीआई (MTI) के कार्यपालक निदेशक (HR-L&D) संजय धर और एमडीआई (MDI), गुरुग्राम की प्रोफेसर सुमिता राय (Dean-Industry Connect) ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर सेल के निदेशक (कार्मिक) केके सिंह और सेल तथा एमडीआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

सम्बंधित खबर

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications