Trusted Source Image

DU BTech Admission 2026: दिल्ली विवि में जेईई मेन स्कोर के आधार पर बीटेक प्रवेश शुरू, 15 जून तक करें पंजीकरण

Abhay Pratap Singh | May 31, 2026 | 05:23 PM IST | 1 min read

डीयू बीटेक एडमिशन 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए जेईई 2026 आवेदन संख्या और जेईई 2026 रोल नंबर सहित अन्य विवरण की मदद से पंजीकरण करना होगा।

डीयू बीटेक प्रवेश 2026 के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
डीयू बीटेक प्रवेश 2026 के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में जेईई मेन स्कोर 2026 के आधार पर बीटेक (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटट engineering.uod.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

डीयू बीटेक एडमिशन 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए जेईई 2026 आवेदन संख्या और जेईई 2026 रोल नंबर सहित अन्य विवरण की मदद से पंजीकरण करना होगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइट फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और श्रेणी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति अपलोड करनी होगी।

अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन-कम-अलोकेशन फीस (नॉन रिफंडेबल) के रूप में अनारक्षित/ ओबीसी-एनसीएल/ ईडब्ल्यूएस को 1500 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थी को 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। डीयू बीटेक प्रवेश प्रक्रिया में पंजीकरण पूरा करने और सीट आवंटन में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क देना होगा।

Also readJEE Mains 2026 Paper 2 Result: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट पेपर 2 के लिए जारी, 4 छात्रों ने 100% स्कोर प्राप्त किए

नोटिस में कहा गया कि, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पंजीकरण शुल्क के भुगतान के बाद ही पूर्ण मानी जाएगी। पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवारों को तीनों बीटेक कार्यक्रमों कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए पात्रता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए।

उम्मीदवारों को बीटेक 2026 के लिए भारत सरकार के बीटेक कार्यक्रम में प्रवेश अनुसूची, पंजीकरण की अंतिम तिथि और सीटों की सूची से संबंधित जानकारी जांचने की सलाह दी गई है। डीयू में बीटेक सीटों का आवंटन अखिल भारतीय सामान्य रैंक सूची (CRL) का उपयोग करके किया जाता है।

DU BTech Admission 2026 registration: पंजीकरण प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार डीयू बीटेक प्रवेश 2026 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट engineering.uod.ac.in पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • जेईई आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications