Trusted Source Image

JEE Mains 2026 Paper 2 Result: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट पेपर 2 के लिए जारी, 4 छात्रों ने 100% स्कोर प्राप्त किए

Abhay Pratap Singh | May 5, 2026 | 09:31 PM IST | 2 mins read

जेईई मेन 2026 पेपर 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

JEE Main Architecture college predictor

Check your admission chances in NITs & School of planning and architecture

Use Now
जेईई मेन 2026 अप्रैल पेपर 2 का आयोजन 7 अप्रैल को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई मेन 2026 अप्रैल पेपर 2 का आयोजन 7 अप्रैल को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अप्रैल सत्र के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Mains) 2026 के पेपर 2 (बीआर्क/ बीप्लानिंग) का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2026 सेशन 2 पेपर 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन 2026 पेपर 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मुख्य 2026 (सत्र-2) पेपर 1 रिजल्ट में कुल चार छात्रों ने 100% एनटीए स्कोर प्राप्त किया है, जिसमें 3 लड़के और एक लड़की शामिल हैं।

एनटीए द्वारा जेईई मेन पेपर 2 का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT), स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) और अन्य संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक वास्तुकला (बी.आर्क) और योजना (बी.प्लानिंग) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

JEE Main 2026 Session 2 Paper 2 Result: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सेशन 2 जेईई मेन 2026 पेपर 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • जेईई मेन 2026 (सेशन 2) पेपर 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • जेईई मेन 2026 पेपर 2 रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।

Also readJee Mains 2026 Final Answer Key: जेईई मेन्स सेशन 2 फाइनल आंसर की बीआर्क/ बीप्लानिंग के लिए जारी, डाउनलोड करें

जेईई मेन स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, अंक और रैंक जैसे महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। जेईई मेन अप्रैल पेपर 2 रिजल्ट 2026 में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर, उसमें सुधार के लिए अभ्यर्थियों को तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर उपलब्ध नवीनतम सूचना जांचने की सलाह दी गई है।

JEE Main Toppers 2026 Session 2: जेईई मेन 2026 टॉपर्स सेशन 2

नीचे सारणी में जेईई मेन 2026 अप्रैल पेपर 2 में 100 प्रतिशत एनटीए स्कोर प्राप्त करने वाले छात्रों की लिस्ट जांच सकते हैं:

क्रम संख्याआवेदन संख्याकैंडिडेट का नामपात्रता का राज्य (12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने/परीक्षा में बैठने का राज्य)एनटीए स्कोर
1260310393002 मीरा कृष्णा आरएसकेरल100.0000000
2260310534371 सूर्यथेजस एस
केरल100.0000000
3260310713616 गौरी शंकर वीकेरल100.0000000
4260310353050
सार्थक अग्रवालउत्तर प्रदेश100.0000000
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications