Abhay Pratap Singh | May 5, 2026 | 07:42 PM IST | 1 min read
एचपी सीईटी 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए एक्सेस आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HIMTU) ने 5 मई को हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (HPCET) 2026 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जाकर एचपी सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपी सीईटी 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए एक्सेस आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एचपी सीईटी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और फोटो व हस्ताक्षर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी जांच सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 10 मई को ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एचपीसीईटी 2026 एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
Also readMP PAT Admit Card 2026: एमपी पीएटी एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी, प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 8 मई को
एचपी सीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न, बीटेक और बीफार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए प्रश्नपत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित/ जीव विज्ञान से 150 प्रश्न होंगे। पेपर कुल 600 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट होगी। प्रत्येक विषय को सेक्शन में बांटा गया है, जिसमें अनिवार्य और वैकल्पिक प्रश्न होंगे।
एमसीए और एमबीए जैसे अन्य कार्यक्रमों के लिए, मौखिक क्षमता, मात्रात्मक योग्यता, तर्कशक्ति और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों से लगभग 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा 2 घंटे में पूरी करनी होगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एचआईएमटीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एचपी सीईटी 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा: