एनआईटी हमीरपुर के छात्र आर्यन मित्तल को मिला 3.40 करोड़ रुपये का पैकेज, संस्थान निदेशक ने दी बधाई
Santosh Kumar | October 14, 2025 | 10:53 PM IST | 1 min read
एनआईटी हमीरपुर के छात्र आर्यन मित्तल कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की दोहरी डिग्री के छात्र हैं।
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), हमीरपुर के छात्र आर्यन मित्तल को इस साल प्लेसमेंट में सालाना 3.40 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। इंजीनियरिंग कॉलेज के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह इस साल संस्थान के किसी छात्र को मिला सबसे ऊंचा पैकेज है।
एनआईटी हमीरपुर के छात्र आर्यन मित्तल कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की दोहरी डिग्री के छात्र हैं। संस्थान के निदेशक एच एम सूर्यवंशी ने बताया कि पिछले वर्ष का उच्चतम पैकेज 2.05 करोड़ रुपये था।
छात्राओं के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स शाखा की दो छात्राओं को 1.68-1.68 करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है। सूर्यवंशी ने कहा कि इस साल संस्थान के 15 छात्रों ने 40 लाख रुपये से अधिक और 50 छात्रों ने 30 लाख रुपये से अधिक का पैकेज हासिल किया।
संस्थान के निदेशक ने छात्रों और स्टाफ को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। प्रोफेसर एच.एम. सूर्यवंशी ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की निरंतर कड़ी मेहनत, संकाय के मार्गदर्शन और संस्थान के उद्योग जगत के साथ मजबूत संबंधों का परिणाम है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले महीनों में और भी बेहतर पैकेज उपलब्ध होंगे। संस्थान अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देता है, ताकि छात्र तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार रहें।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी