Live

NEET PG Counselling 2024 Live: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अगले सप्ताह

नीट पीजी परिणाम 23 अगस्त 2024 को और स्कोर कार्ड 30 अगस्त 2024 को जारी किए गए थे। नीट पीजी काउंसलिंग में देरी को लेकर छात्रों में नाराजगी देखी गई है।

नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Santosh Kumar | October 16, 2024 | 05:34 PM IST

NEET PG Counselling 2024 Live: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल किसी भी समय जारी किया जा सकता है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक घोषणा के बाद एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग शेड्यूल जांच सकेंगे। कमेटी ने पीजी मेडिकल काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर को शुरू की थी।

हालांकि, एमसीसी ने अभी तक पंजीकरण की अंतिम तिथि और प्रवेश कार्यक्रम के बारे में कोई अपडेट जारी नहीं किया है। नीट पीजी मेडिकल के इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक चक्र में देरी का हवाला देते हुए अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे हैं।

NEET PG Supreme Court Hearing: 25 अक्टूबर को सुनवाई

इस संबंध में अभ्यर्थियों के साथ-साथ कांग्रेस सांसद आर सुधा ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से जल्द शेड्यूल जारी करने की मांग की है। वहीं, नीट पीजी 2024 रिजल्ट विवाद भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। कोर्ट इस पर 25 अक्टूबर को सुनवाई कर सकता है।

काउंसलिंग शेड्यूल को अंतिम रूप देने का फैसला सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर निर्भर हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी समय में किए गए बदलावों पर एनबीईएमएस और केंद्र से जवाब मांगा है। नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी।

नीट पीजी का परिणाम 23 अगस्त 2024 को घोषित किया गया था। परिणाम प्रतिशत आधारित रैंक पर प्रकाशित किया गया था। स्कोर कार्ड 30 अगस्त 2024 को जारी किए गए थे, जिसमें सही और गलत प्रश्नों का संकेत दिया गया था। वास्तविक अंक अभी तक प्रदर्शित नहीं किए गए हैं।

Also read NEET PG Counselling 2024: कांग्रेस सांसद ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित करने की मांग

NEET PG Counselling 2024: शेड्यूल कैसे करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल जारी होने के बाद इसकी जांच कर सकेंगे–

  • आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, PG Medical सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल लिंक दिखेगा।
  • उस पर क्लिक करके शेड्यूल में जरूरी तिथियां देखें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए काउंसलिंग शेड्यूल डाउनलोड करें।
लाइव अपडेट
मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) जल्द ही नीट पीजी काउंसलिंग 2024 का शेड्यूल जारी कर सकती है। काउंसिल का शेड्यूल और नीट पीजी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट आपको इस वेबसाइट पर मिलेगी।

October 16, 2024 | 05:34 PM IST

NEET PG Counselling 2024 Live: अगली सुनवाई कब होगी?

सुप्रीम कोर्ट 25 अक्टूबर को NEET PG 2024 परिणाम पारदर्शिता याचिका पर सुनवाई करेगा। कई याचिकाकर्ताओं ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में परीक्षा पैटर्न में अंतिम समय में किए गए बदलावों और अन्य अनियमितताओं के बारे में चिंता जताई है।

October 16, 2024 | 05:10 PM IST

NEET PG Counselling 2024 Live: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • एमसीसी नीट की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध NEET PG काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां पंजीकरण लिंक दिया जाएगा।
  • लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
  • अब, आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

October 16, 2024 | 04:35 PM IST

NEET PG Counselling 2024 Live: विस्तृत शेड्यूल का इंतजार

AIQ NEET PG काउंसलिंग के पहले दौर के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू हुई। हालांकि, MCC ने अन्य गतिविधियों जैसे आवेदन की अंतिम तिथि, विकल्प भरने की विंडो, लॉकिंग, सीट आवंटन परिणाम और रिपोर्टिंग के लिए तिथियों (neet pg counselling 2024 schedule pdf) की घोषणा नहीं की है।

October 16, 2024 | 03:58 PM IST

NEET PG Counselling 2024 Live: आवेदन पत्र केवल एक बार जमा करें

एक उम्मीदवार NEET PG काउंसलिंग आवेदन/ पंजीकरण फॉर्म केवल एक बार (neet pg 2024 latest news) जमा कर सकता है।

October 16, 2024 | 03:19 PM IST

NEET PG Counselling 2024 Live: नीट पीजी शेड्यूल जल्द होगा जारी

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी जल्द ही NEET PG 2024 काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगी। जो उम्मीदवार पूरा शेड्यूल देखना चाहते हैं, वे इसे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं। एमसीसी द्वारा अभी तक नीट पीजी शेड्यूल जारी होने की तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है।

October 16, 2024 | 02:51 PM IST

NEET PG Counselling 2024 Live: तिथि और समय जारी?

एमसीसी (MCC) द्वारा NEET PG शेड्यूल जारी करने की तिथि और समय की अभी तक आधिकारिकतौर पर घोषणा (neet pg 2025) नहीं की गई है।

October 16, 2024 | 02:35 PM IST

NEET PG Counselling 2024 Live: रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध?

NEET PG Counselling 2024 राउंड 1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 सितंबर, 2024 को शुरू हुई थी। वेबसाइट (mcc neet pg) ने लिंक भी एक्टिव कर दिया था, लेकिन शेड्यूल जारी नहीं किया गया था।

October 16, 2024 | 01:52 PM IST

NEET PG Counselling 2024 Live: शेड्यूल विवरण

MCC NEET PG काउंसलिंग शेड्यूल में पंजीकरण तिथियां, सीट आवंटन परिणाम, रिपोर्टिंग तिथियां सहित अन्य जानकारी (neet pg 2025 exam date) साझा की जाएगी।

October 16, 2024 | 01:32 PM IST

NEET PG Counselling 2024 Live: एडमिशन के समय जरूरी दस्तावेज

  • एमसीसी द्वारा जारी आवंटन पत्र।
  • एनबीई द्वारा जारी प्रवेश पत्र।
  • एनबीई द्वारा जारी परिणाम/रैंक पत्र।
  • एमबीबीएस/बीडीएस प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय व्यावसायिक परीक्षाओं की अंकतालिकाएं।
  • एमबीबीएस/बीडीएस डिग्री सर्टिफिकेट/प्रोविजनल सर्टिफिकेट (आवश्यक दस्तावेज)।

October 16, 2024 | 12:56 PM IST

NEET PG Counselling 2024 Live: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • एमसीसी नीट की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर NEET PG काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां पंजीकरण लिंक दिया जाएगा।
  • लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण कराएं।
  • कैंडिडेट आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

October 16, 2024 | 12:28 PM IST

NEET PG Counselling 2024 Live: शेड्यूल कहां चेक करें?

आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पूरा शेड्यूल (neet pg 2024 counselling schedule) जांच सकते हैं।

October 16, 2024 | 11:50 AM IST

NEET PG Counselling 2024 Live: AIQ काउंसलिंग के चरण

पिछले रुझानों के अनुसार, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए NEET PG काउंसलिंग के तीन राउंड आयोजित कर सकता है। उसके बाद, MCC बची हुई सीटों के लिए एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड (neet pg counselling) आयोजित करेगी।

October 16, 2024 | 11:17 AM IST

NEET PG Counselling 2024 Live: सीट आवंटित उम्मीदवारों के लिए प्रवेश प्रक्रिया

यदि उम्मीदवार अपने आवंटन से संतुष्ट है तो वह प्रवेश औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए आवंटित कॉलेज/संस्थान से संपर्क कर सकता है। आवंटित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में शामिल होने के समय मूल दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

October 16, 2024 | 10:52 AM IST

NEET PG Counselling 2024 Live: आधिकारिक वेबसाइट

mcc.nic.in

October 16, 2024 | 10:23 AM IST

NEET PG Counselling 2024 Live Updates: नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल जल्द

NEET PG Counselling 2024 Schedule जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। हालांकि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। यूडीएफए ने सुझाव दिया है कि काउंसलिंग शेड्यूल आज, 16 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

October 16, 2024 | 10:06 AM IST

NEET PG Counselling 2024 Live Updates: राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन जारी

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने अभी तक NEET PG 2024 Counselling का शेड्यूल जारी नहीं किया है। राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 सितंबर से जारी है। काउंसलिंग शेड्यूल को अंतिम रूप देने का फैसला सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर निर्भर करेगा।

October 16, 2024 | 09:40 AM IST

NEET PG 2024 Counselling Date Latest News: काउंसलिंग के 4 दौर

एमसीसी, नीट पीजी योग्य उम्मीदवारों के लिए अखिल भारतीय कोटा काउंसलिंग के 4 दौर आयोजित करेगा: दौर 1, दौर 2, दौर 3, और एक रिक्त पदों के लिए दौर।

October 16, 2024 | 09:27 AM IST

NEET PG Counselling 2024 Live Updates: यूपी में स्नातकोत्तर की कुल सीटें

स्नातकोत्तर सीटों की बात करें तो यूपी में 2017 में केवल 1,344 सीटें थीं, जिनमें से 741 सरकारी और 603 निजी थीं। 2024 में स्नातकोत्तर सीटों की संख्या बढ़कर 3,781 हो गई है, जिनमें से 1,759 सरकारी और 2,022 निजी कॉलेजों में हैं।


ये भी पढ़ें:- NEET PG Counselling 2024: यूपी में 7 सालों में बढ़ी एमबीबीएस की 108 प्रतिशत और पीजी 181 प्रतिशत सीटें

October 16, 2024 | 09:07 AM IST

NEET PG Counselling 2024: यूपी में 7 सालों में बढ़ी PG की 181 प्रतिशत सीटें

उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वर्तमान में राज्य में 78 मेडिकल कॉलेज (NEET PG Counselling 2024) संचालित हैं, जबकि वर्ष 2017 में इनकी संख्या मात्र 39 थी। इसी प्रकार पिछले साढ़े सात वर्षों में राज्य में एमबीबीएस सीटों में 108 प्रतिशत तथा पीजी सीटों में 181 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

October 16, 2024 | 08:42 AM IST

NEET PG 2024 Result Live Updates: परिणाम विवाद पर 25 अक्टूबर को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट 25 अक्टूबर को NEET PG 2024 रिजल्ट विवाद पर सुनवाई कर सकता है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कोर्ट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

October 16, 2024 | 08:30 AM IST

NEET PG Counselling 2024: शेड्यूल कैसे करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से NEET PG Counselling 2024 Schedule जारी होने के बाद इसकी जांच कर सकेंगे–

  • आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, PG Medical सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल लिंक दिखेगा।
  • उस पर क्लिक करके शेड्यूल में जरूरी तिथियां देखें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए काउंसलिंग शेड्यूल डाउनलोड करें।

October 16, 2024 | 08:23 AM IST

NEET PG Counselling 2024 Live Updates: शेड्यूल में देरी से 4 प्रमुख समस्याएं

छात्र लगातार सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। शेड्यूल में देरी से छात्रों को 4 प्रमुख परेशानियां हो सकती हैं-

  • मेडिकल कॉलेजों के अस्पताल रेजिडेंट डॉक्टरों पर निर्भर हैं। पीजी पूरा होने के बाद वे यहां से चले जाते हैं, लेकिन नए डॉक्टर नहीं आ पाएंगे।
  • पिछले तीन सालों से सत्र पहले ही करीब 6 महीने देरी से चल रहा है। इस बार और भी देरी होगी।
  • इस सत्र में एडमिशन लेने वाले डॉक्टरों को डिग्री देरी से मिलेगी। वे करीब 8 से 10 महीने बाद सेवा शुरू कर पाएंगे।
  • रिजल्ट आने के महीनों बाद भी अंक नहीं बताए गए हैं। जिसके कारण छात्र आगे का निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।

October 16, 2024 | 08:23 AM IST

NEET PG Counselling 2024 Live Updates: सुप्रीम कोर्ट में मामला

अभ्यर्थियों ने NEET PG 2024 Result को कोर्ट में चुनौती दी है। नीट पीजी 2024 रिजल्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट 25 अक्टूबर को सुनवाई कर सकता है।

October 16, 2024 | 08:22 AM IST

NEET PG Counselling 2024 Live Updates: शेड्यूल कब होगा जारी?

मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) जल्द ही NEET PG Counselling 2024 का शेड्यूल जारी कर सकती है। काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी शेड्यूल जारी होने के बाद इसे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर चेक कर सकेंगे।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]