NTET 2024 Answer Key: राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आंसर की exams.nta.ac.in/NTET पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | November 23, 2024 | 07:04 PM IST | 2 mins read
एनटीईटी उत्तर कुंजी के साथ एजेंसी ने प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पुस्तिकाएं भी साझा की हैं। राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 19 नवंबर को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एनटीईटी 2024 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एनटेट परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपनी उत्तर कुंजी exams.nta.ac.in/NTET/ से डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए की तरफ से कहा गया है कि अंतरिम उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान कर अंतरिम उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने की अनुमति दी जाएगी। यह सुविधा 23 नवंबर से शुरू हो गई है और 25 नवंबर रात 11 बजे तक सक्रिय रहेगी।
एनटीईटी उत्तर कुंजी के साथ एजेंसी ने प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पुस्तिकाएं भी साझा की हैं। राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 19 नवंबर को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
एनटीए ने नोटिस जारी कर कहा-
एनटीए की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है कि प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से 25 नवंबर 2024 रात 11:00 बजे तक किया जा सकता है। प्रसंस्करण शुल्क की प्राप्ति के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही चुनौतियां किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएंगी।
एनटीए ने कहा कि विषय विशेषज्ञों का एक पैनल उम्मीदवारों द्वारा की उठाई गई सभी चुनौतियों का सत्यापन करेगा। यदि चुनौतियां वैध पाई जाती हैं, तो उत्तर कुंजी को उसके अंतिम संस्करण के अनुसार संशोधित किया जाएगा और अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, एनटीईटी परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा।
किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति या गैर-स्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा और विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई उत्तर कुंजी को अंतिम माना जाएगा।
Also read UPSC ESE Final Result 2024: यूपीएससी ईएसई फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 206 उम्मीदवार क्वालीफाई
NTET 2024 Answer Key: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले एनटेट की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET पर जाएं।
- अब एनटीईटी परीक्षा टैब खोलें।
- इसके बाद अंतरिम उत्तर कुंजी लिंक खोलें।
- अब अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अपनी उत्तर कुंजी चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
NTET 2024 Answer Key: हेल्पलाइन नंबर
एनटीईटी के संबंध में अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ntet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा सीबीटी मोड होने की संभावना, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिए संकेत
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस बारे में संकेत दिए हैं। इसके लिए एनटीए पूर्व इसरो प्रमुख के राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली निगरानी समिति से सुझाव ले रही है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल