MGU CAT 2024: महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी कॉमन एडमिशन टेस्ट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 मई तक बढ़ाई गई
Abhay Pratap Singh | March 30, 2024 | 03:21 PM IST | 1 min read
एमजीयू सीएटी 2024 एडमिट कार्ड 8 मई को जारी किया जाएगा। परीक्षा तीन पालियो में दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: महात्मा गांधी विश्वविद्यालय ने कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 (एमजीयू सीएटी 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 मई तक बढ़ा दी है। अभी तक आवेदन नहीं करने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट cat.mgu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
एमजीयू सीएटी 2024 का आयोजन महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। एमजीयू सीएटी 2024 का आयोजन 17 और 18 मई को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए एमजीयू सीएटी 2024 एडमिट कार्ड 8 मई को जारी किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 100 अमेरिकी डॉलर है।
एमजीयू सीएटी 2024 विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, द्वितीय पाली सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
एमजीयू सीएटी 2024 परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव अंक नहीं काटा जाएगा। एमजीयू सीएटी परीक्षा 120 मिनट की अवधि के लिए अंग्रेजी माध्यम में ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।
महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों या इसके समकक्ष सीजीपीए के साथ संबंधित विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार