JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा शहर सूचना पर्ची मार्च माह के अंतिम सप्ताह में होगी जारी
Abhay Pratap Singh | March 21, 2024 | 02:37 PM IST | 1 min read
एनटीए 4 से 15 अप्रैल तक जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2024 आयोजित करेगा। जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा केंद्र, तिथि, समय समेत अन्य जानकारी देख सकेंगे।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा अप्रैल सत्र के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य शहर सूचना पर्ची 2024 मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी की जा सकती है। जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई मेन सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2024 सेशन 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर का विवरण दिया जाएगा। जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 से पहले एनटीए जेईई मेन सिटी स्लिप जारी करेगा।
एनटीए ने जेईई मुख्य सत्र 2 शहर सूचना पर्ची जारी करने की तिथि की अभी तक घोषणा नहीं की है। जेईई मेन सत्र 2 में रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार ही जेईई मेन सेशन 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
JEE Main City Slip 2024 April Session: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आधिकारिक घोषणा के बाद जेईई मुख्य परीक्षा शहर सूचना पर्ची 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- जेईई मेन 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद जेईई मेन शहर सूचना पर्ची लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- जेईई मेन की सिटी सूचना पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
एनटीए 4 से 15 अप्रैल तक जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2024 आयोजित करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को जेईई मेन हाल टिकट परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। जेईई मेन सत्र-2 एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से तीन दिन पहले ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जेईई मेस सत्र-2 परीक्षा देशभर के 291 शहरों में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें