Trusted Source Image

CUET UG Result 2026: सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | June 23, 2026 | 01:52 PM IST | 2 mins read

एनटीए ने CUET UG 2026 के परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए हैं, जो कि 22 जून को जारी हुई फाइनल आंसर की पर आधारित हैं। इस परीक्षा में शामिल हुए 15.6 लाख से अधिक छात्र अब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 15,68,867 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनका रिजल्ट को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस साल सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 15,68,867 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनका रिजल्ट को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट -अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब एनटीए के आधिकारिक पोर्टल cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एजेंसी ने एक दिन पहले यानी 22 जून 2026 को इस परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसके बाद अब नतीजों को भी अंतिम रूप से लाइव कर दिया गया है।

उम्मीदवारों का CUET UG 2026 का परिणाम पूरी तरह से वेबसाइट पर जारी की गई अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया गया है। इससे पहले, एनटीए ने 9 जून 2026 को प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों के रिस्पॉन्स शीट जारी कर आपत्तियां मांगी थीं। इस साल परीक्षा का आयोजन 11 से 31 मई और 6 से 7 जून 2026 के बीच देश भर के 321 शहरों में किया गया था, जिसमें छात्रों को 13 भाषाओं और 23 डोमेन विषयों सहित कुल 37 विषयों में परीक्षा देने का विकल्प मिला था।

इस साल सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 15,68,867 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनका रिजल्ट को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि उसका काम केवल परीक्षा आयोजित करने और स्कोरकार्ड जारी करने तक ही सीमित था। अब इस स्कोरकार्ड के आधार पर दाखिले के लिए आगे की मेरिट लिस्ट परीक्षा में शामिल होने वाले विभिन्न विश्वविद्यालय और संस्थान अपने स्तर पर तैयार करेंगे। छात्र इस स्कोरकार्ड का उपयोग शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक दाखिलों के लिए कर सकेंगे।

CUET UG 2026 Scorecard: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिख रहे "CUET UG 2026 Scorecard/Result" के लिंक को चुनें।
  3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  4. अब 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. अंत में अपना रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

टॉप 10 उच्चतम एनटीए स्कोर वाले उम्मीदवार (पुरुष)

आवेदन संख्या पांच विषयों में कुल एनटीए स्कोर
2635102805261230.82
2635102506361207.21
2635108575901205.96
2635102825071201.71
2635100970741188.03
2635110255561186.30
2635101691351182.02
2635100368131181.13
2635105312571177.65
2635111722021173.59

टॉप 10 उच्चतम एनटीए स्कोर वाले उम्मीदवार (महिला)

आवेदन संख्या पांच विषयों में कुल एनटीए स्कोर
2635102692431232.19
2635106907731203.78
2635101663201202.15
2635104358021197.54
2635103645961188.97
2635101696551186.56
2635106421061184.34
2635109579521182.74
2635101505781181.18
2635105402601180.91

Also read CUET PG 2026: री-एग्जाम देने वालों को नहीं मिला कोई फायदा, NTA ने सोशल मीडिया के दावों को किया खारिज

15 अंतरराष्ट्रीय शहरों में सीयूईटी यूजी परीक्षा

एनटीए ने 15 अंतरराष्ट्रीय शहरों में सीयूईटी यूजी परीक्षाएं आयोजित कीं- इनमें अबू धाबी, दोहा, दुबई, म्यूनिख, काठमांडू, कुआलालंपुर, कुवैत सिटी, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, पश्चिम जावा और वाशिंगटन शामिल है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications