Santosh Kumar | June 19, 2026 | 09:55 PM IST | 2 mins read
जेईईसीयूपी ने प्रोविजनल जीकप आंसर की 2026 के बारे में उम्मीदवारों की आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट तैयार किया है।

JEECUP Result 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश के जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (जेईईसीयूपी) ने जीकप रिजल्ट 2026 घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके अपने यूपीजेईई रिजल्ट 2026 व जीकप रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जीकप 2026 परीक्षा 2 से 9 जून के बीच आयोजित की गई। यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ ही जेईईसीयूपी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट जैसे चरणों से गुजरना होगा। जीकप काउंसलिंग के जुलाई में कई राउंड में पूरे होने की संभावना है। उम्मीदवार नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
जेईईसीयूपी ने प्रोविजनल जीकप आंसर की के बारे में उम्मीदवारों की आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल रिजल्ट तैयार किया है। उम्मीदवार अपनी जीकप रैंक के आधार पर संभावित कॉलेजों का अंदाजा लगा सकते हैं।
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 (यूपीजेईई) ग्रुप ए से लेकर ग्रुप के तक के अलग-अलग कोर्स के लिए आयोजित की गई। इनमें डिप्लोमा इंजीनियरिंग, फ़ार्मेसी, होटल मैनेजमेंट और दूसरे पॉलिटेक्निक प्रोग्राम शामिल हैं।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपी पॉलिटेक्निक जेईईसीयूपी 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं-
रैंक कार्ड में कैंडिडेट के मिले मार्क्स, कैटेगरी-वाइज रैंक और क्वालिफिकेशन स्टेटस की जानकारी है। जीकप काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
इसके बाद उन्हें अपनी पसंद के संस्थान व पाठ्यक्रम के अधिक से अधिक विकल्प भरने होंगे। अल्पसंख्यक संस्थानों में भी प्रवेश केवल ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से ही होगा, किसी अन्य तरीके से प्रवेश मान्य नहीं होगा।
जेईईसीयूपी काउंसलिंग के सभी चरण ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे और इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। जेईईसीयूपी इस संबंध में जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सकती है।
यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ ही जेईईसीयूपी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
June 19, 2026 | 09:55 PM IST
परिषद ने आज जीकप 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके अपने जीकप रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
June 19, 2026 | 09:45 PM IST
हां, उत्तर प्रदेश के जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (जेईईसीयूपी) ने आज यूपीजेईई (पॉलिटेक्निक) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
June 19, 2026 | 09:19 PM IST
जीकप काउंसलिंग 2026 के जुलाई में कई राउंड में पूरे होने की संभावना है। उम्मीदवार नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
June 19, 2026 | 09:03 PM IST
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके अपने यूपीजेईई रिजल्ट 2026 व जीकप रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
June 19, 2026 | 09:02 PM IST
उत्तर प्रदेश के जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (जेईईसीयूपी) ने जीकप रिजल्ट 2026 घोषित कर दिए हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com के माध्यम से अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। एचपी पीएटी रिजल्ट 2026 घोषणा के साथ ही पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
Santosh Kumar