Trusted Source Image

JEECUP Result 2026: जीकप यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी, jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड करें रैंक कार्ड

Santosh Kumar | June 19, 2026 | 08:20 PM IST | 2 mins read

परिषद ने प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की थीं। उन आपत्तियों का निपटारा करने के बाद जीकप रिजल्ट 2026 तैयार किया गया है।

जीकप 2026 परीक्षा 2 से 9 जून 2026 के बीच आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
जीकप 2026 परीक्षा 2 से 9 जून 2026 के बीच आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (जेईईसीयूपी) ने आज यूपीजेईई (पॉलिटेक्निक) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके अपने रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जीकप 2026 परीक्षा 2 से 9 जून 2026 के बीच आयोजित की गई। जीकप रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारियां भी तेज हो गई है।

जीकप 2026 परीक्षा अलग-अलग ग्रुप में कराई गई। उम्मीदवार डिप्लोमा, पोस्ट-डिप्लोमा और अन्य पॉलिटेक्निक कोर्स में एडमिशन के लिए परीक्षा में शामिल हुए। रैंक कार्ड में मिले मार्क्स, रैंक, कैटेगरी और दूसरी जरूरी जानकारी दी गई है।

सफल उम्मीदवार अब काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। परिषद ने प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की थीं। उन आपत्तियों का निपटारा करने के बाद रिजल्ट तैयार किया गया है।

UP Polytechnic Result 2026: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग शेड्यूल जल्द

यूपी के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। परीक्षा के अंकों का नॉर्मलाइजेशन करने के बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन जीकप के जरिए दिया जाएगा। काउंसलिंग की प्रक्रिया जुलाई में शुरू होने की संभावना है। जेईईसीयूपी काउंसलिंग शेड्यूल 2026 जल्द ही जारी किया जाएगा।

Also readHP PAT Result 2026: एचपी पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट रिजल्ट hptechboard.com पर घोषित, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

JEECUP Result 2026: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपी पॉलिटेक्निक जेईईसीयूपी 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जीकप रैंक कार्ड लिंक 2026 पर क्लिक करें।
  • यहां पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
  • यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • जीकप 2026 रैंक कार्ड की जांच करें और डाउनलोड करें।

किसी भी ग्रुप से सीटों के आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए उस ग्रुप की वरीयता सूची के क्रम में अभ्यर्थियों को एनआईसी के कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से सीट मैट्रिक्स के आधार पर सीट आंवटित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications