Santosh Kumar | June 19, 2026 | 03:52 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार ₹500 का शुल्क देकर ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने राजस्थान पीटेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा ने राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। वीएमओयू ने आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके साथ ही, राजस्थान पीटेट प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने की विंडो आज बंद हो रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आखिरी समय में अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
राजस्थान पीटीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 18 से 30 जून तक करेक्शन विंडो खोली गई है। उम्मीदवार ₹500 का शुल्क देकर ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एप्लीकेशन फ़ॉर्म में नाम, माता-पिता के नाम, फ़ोटो, हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट का आयोजन 14 जून को किया गया।
राजस्थान पीटीईटी 2026 की उत्तर कुंजी 16 जून 2026 को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी पर 17 से 19 जून तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क देना होगा।
आपत्ति दर्ज करने के लिए पोर्टल 19 जून तक खुला रहेगा। इसके बाद किसी भी आवेदन या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक बार ही आपत्ति वाले प्रश्नों का चयन करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
वीएमओयू, फाइनल आंसर की की मदद से राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिज़ल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार राजस्थान पीटीईटी 2026 प्रोविजनल आंसर की का इस्तेमाल करके अपने संभावित स्कोर का पता लगा सकते हैं।