Abhay Pratap Singh | June 16, 2026 | 11:02 PM IST | 1 min read
राजस्थान पीटेट आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने 16 जून को राजस्थान पीटेट 2026 परीक्षा की प्रोविनजल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर प्रश्न पत्र के सभी सेटों (ए, बी, सी और डी) की उत्तर कुंजी जांच सकते हैं।
राजस्थान पीटेट आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। विश्वविद्यालय द्वारा प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। राजस्थान पीटीईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन तिथि जल्द ही जारी की जाएगी।
राजस्थान पीटीईटी 2026 प्रोविनजल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां ऑनलाइन माध्यम में आमंत्रित की जाएंगी। चुनौती दर्ज कराने के लिए आपत्ति शुल्क का भी भुगतान करना होगा। समय सीमा के भीतर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद राजस्थान पीटेट अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी।
फाइनल आंसर की की सहायता से वीएमओयू द्वारा राजस्थान पीटीईटी 2026 रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार राजस्थान पीटेट उत्तर कुंजी की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट 2026 का आयोजन 14 जून को किया गया था।
राजस्थान पीटीईटी 2026 एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, यह राज्य के सरकारी और निजी बीएड महाविद्यालयों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (Bachelor of Education) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान पीटीईटी 2026 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फाइनल आंसर की, प्रश्नपत्र-सह-रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट निकालकर रख लें, क्योंकि निर्धारित अवधि के बाद ये वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेंगे।
Abhay Pratap Singh