Trusted Source Image

Delhi Police HC Final Answer Key 2026: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) फाइनल आंसर की जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | June 16, 2026 | 08:39 PM IST | 2 mins read

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) की आवश्यकता होगी।

एसएससी ने 29 मई को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी ने 29 मई को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025 में हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) पद के लिए अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को अंकों के साथ जारी कर दिया है। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल फाइनल आंसर 2026 जांच सकते हैं।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) की आवश्यकता होगी। एसएससी ने नोटिस में बताया कि यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 16 जून (शाम 6:00 बजे) से 30 जून, 2026 (शाम 6:00 बजे) तक उपलब्ध रहेगी।

इससे पहले, एसएससी ने 29 मई को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती 2025 के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBE) का परिणाम घोषित कर दिया है। एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) 2025 परीक्षा 15 से 22 जनवरी, 2026 तक आयोजित की गई और प्रोविनजल उत्तर कुंजी 5 फरवरी को जारी की गई।

Also readSSC GD Constable Answer Key 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की ssc.gov.in पर जारी, 20 जून तक कर सकेंगे चैलेंज

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “क्वालिफाइड/नॉन-क्वालिफाइड उम्मीदवारों के अंक भी आयोग की वेबसाइट पर 16 जून से 30 जून, 2026 (शाम 6:00 बजे) तक उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवार अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके इन्हें देख सकते हैं। प्रश्न-पत्र केवल निजी इस्तेमाल और खुद के विश्लेषण के लिए ही होगा।”

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फाइनल आंसर की, प्रश्नपत्र-सह-रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट निकालकर रख लें, क्योंकि निर्धारित अवधि के बाद ये वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेंगे। भविष्य में किसी भी परिस्थिति में इन दस्तावेजों के लिए उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा।

SSC Delhi Police Head Constable (AWO/TPO) Final Answer Key 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों की सहायता से उम्मीदवार फाइनल आंसर की और अंक डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
  • दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025 हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) अंतिम उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • फाइनल आंसर की और मार्क्स जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications