Abhay Pratap Singh | June 16, 2026 | 07:51 PM IST | 2 mins read
होमगार्ड मुख्यालय, उत्तर प्रदेश में ब्लॉक ऑर्गनाइजर के पद पर चयनित कैंडिडेट को लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये और प्लाटून कमांडर को लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये 1,12,400 रुपये वेतन दिया जाएगा।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज से विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2026 के तहत प्लाटून कमांडर/ ब्लॉक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 16 जून से 6 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर आवेदन पत्र 2026 में उम्मीदवारों को सुधार के लिए 13 जुलाई तक का समय दिया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 295 पदों को भरा जाएगा, जिसमें प्लाटून कमांडर के 52 पद और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 243 पद शामिल हैं।
यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर/ ब्लॉक ऑर्गनाइजर भर्ती 2026 के तहत आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। मुख्य परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों द्वारा ही अलग से किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक काटा जाएगा। होमगार्ड मुख्यालय, उत्तर प्रदेश में नियुक्त उम्मीदवारों को पद के अनुसार 29200 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर, ब्लॉक ऑर्गनाइजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं: