Abhay Pratap Singh | June 16, 2026 | 06:16 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी स्कोर का उपयोग देश भर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों द्वारा स्नातक कार्यक्रमों में छात्रों को एडमिशन देने के लिए किया जाता है।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी यूजी (CUET UG) 2026 परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। एनटीए की घोषणा के बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, विषयवार अंक, प्रतिशत अंक, योग्यता स्थिति और परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकेंगे।
एनटीए ने अभी तक सीयूईटी यूजी परिणाम 2026 जारी करने की तिथि की पुष्टि नहीं की है। सीयूईटी परिणाम 2026 के साथ ही एनटीए स्कोरकार्ड भी जारी करेगा।
एनटीए सीयूईटी रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद भाग लेने वाले विश्वविद्यालय प्रवेश और काउंसलिंग शुरू करेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन, विकल्प भरना, सीट आवंटन, शुल्क भुगतान और आवंटित संस्थान में प्रवेश शामिल है। सीयूईटी यूजी में सफल कैंडिडेट ही काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में और पुनर्परीक्षा 31 मई, 6 जून और 7 जून को आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद 9 जून को सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी की गई, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 11 जून तक का समय दिया गया था।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। सीयूईटी यूजी स्कोर का उपयोग देश भर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों द्वारा स्नातक कार्यक्रमों में छात्रों को एडमिशन देने के लिए किया जाता है।
सीयूईटी यूजी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए चरण नीचे जांच सकते हैं:
सीटीईटी परीक्षा केवीएस, एनवीएस, केंद्रीय तिब्बती विद्यालय और सीटेट स्कोर स्वीकार करने वाले अन्य संस्थानों में शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh