Abhay Pratap Singh | June 14, 2026 | 10:25 AM IST | 1 min read
दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) और डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटिन्यूइंग एजुकेशन (DDCE) द्वारा पेश किए जाने वाले प्रमुख प्रोग्रामों के लिए दाखिले 17 जून 2026 से शुरू होंगे।
Download list of Colleges/ Universities Accpeting CUET Score with Cut-OFFs
Download Now
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) के तहत स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL), डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटिन्यूइंग एजुकेशन (DDCE) और ओपन लर्निंग डेवलपमेंट सेंटर (OLDC) ने 8 विदेशी भाषाओं में एक साल के सर्टिफिकेट कोर्स और 1 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी गई है।
Don't Miss: NIRF DU Colleges Ranking
जानकारी देते हुए सीओएल की निदेशक प्रो पायल मागो ने बताया कि, ये प्रोग्राम जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इटैलियन, पुर्तगाली, चीनी, जापानी और कोरियाई भाषाओं में दिल्ली विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ जर्मनिक एंड रोमांस स्टडीज और डिपार्टमेंट ऑफ ईस्ट एशियन स्टडीज के सहयोग से पेश किए जा रहे हैं। बेहतर भाषा शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के लिए, ओएलडीसी जल्द ही इन प्रोग्राम को ऑनलाइन मोड में भी शुरू करेगा, जिससे देश भर के विद्यार्थी इनमें शामिल हो सकेंगे।
इंटरनेशनल भाषा प्रोग्राम के पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए ओएलडीसी दिल्ली यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ स्लावोनिक एंड फिनो-उग्रियन स्टडीज के सहयोग से रूसी भाषा में भी एक साल के सर्टिफिकेट और एक साल के डिप्लोमा कोर्स शुरू करने जा रहा है। रूसी भाषा का प्रोग्राम क्लासरूम और ऑनलाइन दोनों मोड में पेश किया जाएगा।
Also read
दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) और डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटिन्यूइंग एजुकेशन (DDCE) द्वारा पेश किए जाने वाले प्रमुख प्रोग्रामों के लिए दाखिले 17 जून 2026 से शुरू होंगे।
इन प्रोग्राम का उद्देश्य फ्लेक्सिबल लर्निंग के माध्यम से बेहतर उच्च शिक्षा, प्रोफेशनल डेवलपमेंट और करियर में आगे बढ़ने के मौके देना है। इच्छुक उम्मीदवार योग्यता के नियमों, एडमिशन की प्रक्रिया, फीस स्ट्रक्चर और जरूरी तिथियों के बारे में पूरी जानकारी के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।