Trusted Source Image

SSC GD Constable Answer Key 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की ssc.gov.in पर जारी, 20 जून तक कर सकेंगे चैलेंज

Santosh Kumar | June 15, 2026 | 09:09 PM IST | 2 mins read

एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की देखने के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।

(इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
(इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपनी शिफ्ट की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग आंसर की उपलब्ध कराई हैं। आयोग ने आंसर-की के साथ अब उम्मीदवारों के लिए रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है।

एसएससी द्वारा आयोजित एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 27 अप्रैल से 31 मई तक हुई। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया। उम्मीदवार अपने प्रश्न क्रमांक के अनुसार सही उत्तरों की जांच कर सकते हैं।

SSC GD Constable Answer Key 2026: आंसर-की 20 जून तक करें चैलेंज

एसएससी जीडी आंसर की देखने के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। चैलेंज मॉड्यूल में, प्रश्नों और विकल्पों का क्रम परीक्षा के दौरान दिखाई देने वाले क्रम से अलग हो सकता है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि चैलेंज मॉड्यूल में, प्रश्नों और उत्तरों का क्रम उन सभी उम्मीदवारों के लिए समान है जो किसी विशेष शिफ्ट में परीक्षा में शामिल हुए, जबकि वास्तविक परीक्षा के दौरान, ये क्रम सभी उम्मीदवारों के लिए अलग थे।

हालांकि, परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों द्वारा चुने गए उत्तर चैलेंज मॉड्यूल में बिल्कुल सही रूप से दिखाई देंगे। उत्तर कुंजी के संबंध में, यदि कोई आपत्ति हो, तो उसे 15 से 20 जून (शाम 6 बजे) तक ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

Also readUPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट, कब तक आएगा? जानें डायरेक्ट लिंक

SSC GD Constable Answer Key 2026: आंसर-की कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की 2026 की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'आंसर की' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की स्क्रीन पर दिखेगी।
  • अंको की गणना करें और आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।

उम्मीदवार ध्यान रखें कि सेव किया गया प्रश्न-पत्र केवल निजी इस्तेमाल और खुद के विश्लेषण के लिए ही होगा। इस बारे में अंडरटेकिंग 'चैलेंज मैनेजमेंट पोर्टल' में शामिल की गई है, जो पोर्टल पर लॉग इन करने पर उम्मीदवारों को दिखाई देगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications