Santosh Kumar | June 15, 2026 | 02:20 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम दिए होंगे।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने 24 मई को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 आयोजित की। लाखों उम्मीदवार अब बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपीएससी सीएसई प्री रिजल्ट 2026 आज घोषित कर दिए जाएंगे, हालांकि आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर, नतीजे आमतौर पर परीक्षा के 15 से 21 दिनों के भीतर जारी कर दिए जाते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 आज या कल घोषित किया जा सकता है। उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नियमित रूप से देखते रहना चाहिए।
यूपीएससी रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम दिए होंगे। रिजल्ट में अभ्यर्थी रोल नंबर सर्च करके देख सकेंगे कि वे मुख्य परीक्षा के लिए योग्य हैं या नहीं।
यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना जरूरी है। योग्य उम्मीदवारों को डीएएफ भरने के बारे में नतीजे के साथ या अलग से सूचित किया जाएगा।
Also readUPSC IES, ISS Admit Card 2026: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट, गाइडलाइंस जानें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 की जांच कर सकेंगे-
मुख्य परीक्षा के बाद पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) होगा और फाइनल सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें सामान्य अध्ययन पेपर 1 और 2 शामिल थे।