Trusted Source Image

UPSC ESE Mains Admit Card 2026: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज मेंस एडमिट कार्ड जारी, 21 जून को एग्जाम

Saurabh Pandey | June 13, 2026 | 01:42 PM IST | 3 mins read

यूपीएससी ने 21 जून 2026 को होने वाली इंजीनियरिंग सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और फोटो आईडी लाना अनिवार्य है।

यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा के लिए कोई भी पेपर एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा के लिए कोई भी पेपर एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा, 2026 के लिए ई-एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। आयोग द्वारा यह मुख्य परीक्षा 21 जून, 2026 (रविवार) को पूरे देश में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा के लिए कोई भी पेपर एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट घोषित होने तक अपने ई-एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखना होगा। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट दिखाना अनिवार्य है। इसके बिना किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को परीक्षा के प्रत्येक सत्र में वही फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा, जिसका नंबर उनके एडमिट कार्ड पर दर्ज है।

यदि एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार की फोटो साफ नहीं है, तो उन्हें एक फोटो पहचान पत्र और अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो (प्रत्येक सत्र के लिए एक-एक) लाने होंगे। एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या क्यूआर कोड में कोई भी गलती होने पर छात्र तुरंत ईमेल (usengg-upsc@nic.in) के जरिए आयोग से संपर्क कर सकते हैं।

UPSC ESE Main Admit Cards 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "E-Admit Cards for Various Examinations of UPSC" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब "Engineering Services (Main) Examination, 2026" के डाउनलोड लिंक को चुनें।
  4. अब महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़कर 'Yes' या 'Agree' पर क्लिक करें।
  5. अब अपना रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  6. इसके बाद 'Submit' बटन दबाते ही आपका ई-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  7. अंत में अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट निकाल लें।

UPSC ESE Admit Card 2026: रिपोर्टिंग का समय और एंट्री क्लोजिंग टाइम

परीक्षा केंद्र पर फेस ऑथेंटिकेशन, पहचान सत्यापन और तलाशी की प्रक्रिया पूरी की जानी है, इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम डेढ़ घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। पहली शिफ्ट के लिए प्रवेश 8:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। दूसरी शिफ्ट के लिए प्रवेश दोपहर 2 बजे बंद कर दिया जाएगा। गेट बंद होने के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। छात्र केवल अपने एडमिट कार्ड में दिए गए आवंटित केंद्र पर ही परीक्षा दे सकते हैं।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं और क्या नहीं?

यूपीएससी ईएसई मेंस परीक्षा हॉल की सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त नियम तय किए गए हैं-

  1. अनुमति प्राप्त वस्तुएं - उम्मीदवार अपने साथ केवल एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, पेन, पेंसिल, पहचान पत्र और जरूरत पड़ने पर अपनी फोटो ही ले जा सकते हैं। इसके अलावा हाजिरी सूची भरने के लिए काले बॉल पॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करना होगा।
  2. प्रतिबंधित वस्तुएं - परीक्षा परिसर में किसी भी प्रकार का बैग, कीमती सामान, मोबाइल फोन, स्मार्ट या डिजिटल वॉच, आईटी गैजेट्स और किताबें ले जाना पूरी तरह वर्जित है। परीक्षा केंद्र पर इन्हें रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी। छात्र केवल सामान्य या साधारण कलाई घड़ी ही पहनकर जा सकते हैं।
  3. कड़ी कार्रवाई की चेतावनी - यदि किसी उम्मीदवार के पास मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (स्विच ऑफ मोड में भी) या कोई नकल सामग्री पाई जाती है, तो उनका रजिस्ट्रेशन रद्द करने, एफआईआर (FIR) दर्ज करने और भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने जैसी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Also read Rajasthan SET Exam 2026: राजस्थान सेट एप्लीकेशन विंडो 14 जून को होगी ओपन, अधिसूचना जारी, परीक्षा सितंबर में

UPSC ESE 2026: नाम बदलने वाले छात्रों के लिए नियम

जिन उम्मीदवारों ने मैट्रिक (दसवीं) के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना नाम बदला है, उन्हें परीक्षा के प्रत्येक सत्र में ई-एडमिट कार्ड और सरकारी फोटो आईडी के साथ नाम बदलने का मूल गजट नोटिफिकेशन (Original Gazette Notification) भी साथ लाना होगा ।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications