Trusted Source Image

CG PET Result 2026: सीजी पीईटी रिजल्ट व फाइनल आंसर-की vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, रिजित कुमार राठौर टॉपर

Santosh Kumar | June 12, 2026 | 10:01 PM IST | 1 min read

परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल्स की मदद से अपना पीईटी परिणाम देख सकते हैं।

सीजी पेट रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
सीजी पेट रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने आज सीजी पीईटी 2026 रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी कर दी है। राज्य-स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में रिजित कुमार राठौर टॉपर बने हैं। सीजी व्यापम रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और फाइनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध कर दी गई हैं।

सीजी व्यापम, रायपुर ने 14 मई को पीईटी परीक्षा आयोजित की। इस परीक्षा के लिए मॉडल उत्तर पहले ही जारी किए गए थे, और विषय विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त दावों और आपत्तियों का समाधान करने के बाद अंतिम आंसर-की तैयार की गई।

CG PET Final Answer Key 2026: परीक्षा से कुल 4 प्रश्न हटाए गए

उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपनी प्रोफाइल में लॉग इन करके सीजी पीईटी रिजल्ट देख सकते हैं। सीजी पेट फाइनल आंसर की पीडीएफ से सीजी व्यापम ने 4 सवाल हटा दिए हैं।

मेरिट सूची में उम्मीदवारों का सीरियल नंबर, रोल नंबर, आवेदन संख्या और नाम शामिल है, साथ ही उनकी श्रेणी, कक्षा का प्रकार, लिंग, जन्म तिथि, विकलांगता, विकलांगता का प्रकार, निवास और कुल अंक जैसी जानकारी भी शामिल है।

Also readCG PPHT Model Answer 2026: सीजी पीपीएचटी परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी, 17 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

CG PET Result 2026: सीजी पीईटी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके छत्तीसगढ़ पीईटी रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • छत्तीसगढ़ पीईटी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आईडी लॉगिन के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • उम्मीदवार रिजल्ट और मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।

CG PET Merit List 2026: टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

सीजी पीईटी मेरिट लिस्ट 2026 में टॉप 10 उम्मीदवारों की जानकारी नीचे दी गई टेबल में दी गई है-

रैंक

रोल नंबर

अभ्यर्थी का नाम

लिंग

मार्क्स

1

40011157

रिजित कुमार राठौर

पुरुष

134.000

2

16061238

पूर्वा लिल्हारे

महिला

129.000

3

25071302

इशिता झा

महिला

128.000

4

16021045

जसराज सिंह सिंधु

पुरुष

128.000

5

25021314

सुनिधि जैन

महिला

125.000

6

13031006

गोपाल यादव

पुरुष

122.000

7

16011067

शौर्य कांडा

पुरुष

122.000

8

16041123

सापेक्ष रेवतकर

पुरुष

122.000

9

21011090

उज्ज्वल सोनी

पुरुष

121.000

10

24011353

कृष पटेल

पुरुष

121.000

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications