Trusted Source Image

CG PPHT Model Answer 2026: सीजी पीपीएचटी परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी, 17 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

Saurabh Pandey | June 12, 2026 | 01:40 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पीपीएचटी (PPHT) परीक्षा 2026 के प्रश्न पत्र का मॉडल उत्तर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 17 जून 2026 को दोपहर 3 बजे तक प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

आपत्ति केवल तय अंतिम तिथि तक ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी। डाक या स्वयं उपस्थित होकर दी गई आपत्तियां अमान्य होंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
आपत्ति केवल तय अंतिम तिथि तक ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी। डाक या स्वयं उपस्थित होकर दी गई आपत्तियां अमान्य होंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने बी.फार्मेसी और डी.फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित पीपीएचटी (PPHT) प्रवेश परीक्षा 2026 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी व्यापम के आधिकारिक पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतरिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं और किसी भी प्रश्न के उत्तर पर विसंगति होने की स्थिति में तय समय सीमा के भीतर सप्रमाण ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

यदि किसी उम्मीदवार को व्यापम द्वारा जारी उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि नजर आती है, तो वे 17 जून 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन मोड में ही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किए गए किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Cg vyapam ppht answer key 2026: प्रति प्रश्न देना होगा 50 रुपये शुल्क

मॉडल उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क देना होगा। इस आपत्ति शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य है। बिना शुल्क भुगतान किए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया को अधूरा माना जाएगा और ऐसी आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Cg vyapam ppht answer key 2026: आंसर की डाउनलोड, चुनौती प्रक्रिया

  1. सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए 'Model Answer' विकल्प पर क्लिक करके परीक्षा की आंसर की (पीडीएफ) डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान करें।
  3. यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो व्यापम पोर्टल पर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर अपनी प्रोफाइल में लॉगिन करें।
  4. अब प्रोफाइल के अंदर 'दावा-आपत्ति टैब' को चुनें, संबंधित प्रश्न संख्या दर्ज करें और अपनी आपत्ति के समर्थन में जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी (प्रमाण) अपलोड करें।
  5. प्रति प्रश्न 50 रुपये का ऑनलाइन शुल्क भुगतान करके प्रक्रिया को पूरा करें।
  6. अंत में इसकी पावती (Receipt) जरूर डाउनलोड कर लें।

Also read CG Vyapam Tracer Recruitment 2026: सीजी व्यापम अनुरेखक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता और शेड्यूल जानें

Cg ppht answer key 2026: परीक्षा कब हुई थी?

व्यापम द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पीपीएचटी (PPHT) प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 (गुरुवार) को सुबह की शिफ्ट में सफलतापूर्वक किया गया था। इस परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर 12 जून 2026 को प्रदर्शित कर दिए गए हैं, जहां से छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications