Trusted Source Image

BFUHS Recruitment 2026: पंजाब स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के 454 पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | June 12, 2026 | 11:47 AM IST | 3 mins read

पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) के माध्यम से फार्मासिस्ट के 454 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन 90 अंकों की लिखित परीक्षा और अधिकतम 10 अंकों के कार्य अनुभव (कोविड-19 ड्यूटी बोनस) के आधार पर किया जाएगा।

उम्मीदवारों का अंतिम चयन कुल 100 अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से होगा। (आधिकारिकवेबसाइट)
उम्मीदवारों का अंतिम चयन कुल 100 अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से होगा। (आधिकारिकवेबसाइट)

नई दिल्ली : पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय ने फार्मासिस्ट (फार्मेसी ऑफिसर) के खाली पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट ने विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ggsmch.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती के तहत कुल 454 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जिसके लिए लिखित परीक्षा और काउंसलिंग का आयोजन बीएफयूएचएस द्वारा किया जाएगा। फार्मासिस्ट के कुल 454 पदों में से 348 नए पद हैं और 106 बैकलॉग पद शामिल हैं। कुल पदों में से 118 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

BFUHS Pharmacist Recruitment 2026: आयु सीमा

पंजाब फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित श्रेणियों को पंजाब सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

BFUHS Pharmacist Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है-

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से विज्ञान विषय के साथ सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिप्लोमा इन फार्मेसी (D.Pharm), बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharm) या फार्म-डी (Pharm-D) की डिग्री अथवा इसी विषय में उच्च योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार का पंजाब फार्मेसी काउंसिल (Punjab Pharmacy Council) में फार्मासिस्ट के रूप में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

BFUHS Pharmacist Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्कजीएसटी (GST @ 18%)कुल आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति (SC) को छोड़कर अन्य सभी श्रेणियां₹ 2000/-₹ 360/-₹ 2360/-
अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी के लिए₹ 1000/-₹ 180/-₹ 1180/-

BFUHS Pharmacist Recruitment 2026: पंजाबी भाषा की अनिवार्य परीक्षा

पंजाब सरकार की नीति के अनुसार, उम्मीदवार का कक्षा 10वीं (मैट्रिकुलेशन) स्तर पर पंजाबी विषय के साथ पास होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त, ग्रुप-सी पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा के साथ-साथ पंजाबी भाषा की एक क्वालिफाइंग परीक्षा भी आयोजित होगी, जो अनिवार्य होगी। इस भाषा परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है, अन्यथा उम्मीदवार मुख्य मेरिट सूची की रेस से बाहर हो जाएगा।

BFUHS Pharmacist Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया और अंकों का गणित

उम्मीदवारों का अंतिम चयन कुल 100 अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से होगा-

  1. लिखित परीक्षा - बीएफयूएचएस द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के लिए 90 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है।
  2. अनुभव (Experience) के अंक - कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग में कॉन्ट्रैक्ट या आउटसोर्स पर सेवाएं देने वाले कर्मियों को अनुभव के आधार पर अधिकतम 10 अंक का लाभ मिलेगा। महामारी के दौरान 1 वर्ष से कम सेवा देने वालों को 5 अंक और 1 वर्ष या उससे अधिक सेवा देने वालों को 10 अंक बोनस के रूप में मिलेंगे।

Also read Punjab & Haryana HC Recruitment 2026: पंजाब एंड हरियाणा होईकोर्ट भर्ती आवेदन की लास्ट डेट 9 जुलाई तक बढ़ी

BFUHS Pharmacist Recruitment 2026: वेतनमान

फार्मासिस्ट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के तहत लेवल-5 के अनुसार 29,200 रुपये का शुरुआती मूल वेतन मिलेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications