Trusted Source Image

CBI Apprentice Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती की लास्ट डेट 28 जून तक बढ़ी

Saurabh Pandey | June 23, 2026 | 01:04 PM IST | 2 mins read

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून से बढ़ाकर 28 जून 2026 कर दी है। सभी योग्य उम्मीदवार अब निर्धारित अवधि तक NATS या संबंधित पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है। बैंक के मानव संपदा प्रबंधन (भर्ती एवं पदोन्नति) केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 28 जून तक बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब नई समय-सीमा के अनुसार अपना आवेदन फॉर्म nats.education.gov.in या beep.bfsissc.com पोर्टल पर जाकर भर सकते हैं।

इससे पहले बैंक द्वारा 11 जून 2026 को जारी किए गए नोटिफिकेशन में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 निर्धारित की गई थी।

CBI Apprentice Recruitment 2026: आयुसीमा

सीबीआई अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 31 मई 1998 से पहले और 31 मई 2006 के बाद नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)। आयु की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।

CBI Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। केवल वही उम्मीदवार इसके लिए पात्र हैं, जिन्होंने 1 जनवरी 2022 को या उसके बाद अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों का भारत सरकार के NATS पोर्टल (https://nats.education.gov.in) पर पंजीकृत होना आवश्यक है।

CBI Apprentice Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन/परीक्षा शुल्क
इंटीमेशन शुल्क
कुल शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (पुरुष)
600 रुपये
200 रुपये
800 रुपये + 18% जीएसटी = 944 रुपये
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (महिला)
400 रुपये
200 रुपये
600 रुपये + 18% जीएसटी = 708 रुपये
एससी/एसटी (पुरुष/महिला)
शून्य
200 रुपये
200 रुपये + 18% जीएसटी = 236 रुपये
दिव्यांग (PWBD - किसी भी श्रेणी के)
शून्य
200 रुपये
200 रुपये + 18% जीएसटी = 236 रुपये
ट्रांसजेंडर (किसी भी श्रेणी के)
शून्य
200 रुपये
200 रुपये + 18% जीएसटी = 236 रुपये

Also read Rajasthan SET 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन uok.ac.in पर शुरू, शुल्क, परीक्षा पैटर्न जानें

CBI Apprentice Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या अप्रेंटिसशिप पोर्टल nats.education.gov.in पर जाएं।
  2. अब 'करियर्स' सेक्शन पर जाएं।
  3. 'अप्रेंटिस की नियुक्ति' (Engagement of Apprentices) वाला नोटिफिकेशन ढूंढें।
  4. अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  5. आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
  6. अंत में आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications