Trusted Source Image

UKSSSC Admit Card 2026: यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड लाइनमैन सहित अन्य पदों की परीक्षा के 19 अक्टूबर को होगा जारी

Abhay Pratap Singh | October 18, 2026 | 05:04 PM IST | 1 min read

यूकेएसएसएससी लाइनमैन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूकेएसएसएससी द्वारा लाइनमैन सहित अन्य पदों की भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूकेएसएसएससी द्वारा लाइनमैन सहित अन्य पदों की भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 19 अक्टूबर को लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक व प्रशिक्षक/ अनुदेशक (ADV 74 ) पदों की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ के माध्यम से अपने हॉल टिकट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूकेएसएसएससी लाइनमैन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आयोग द्वारा 25 अक्टूबर, 2026 को विज्ञापन संख्या 74 में विज्ञापित लाइनमैन व मनोवैज्ञानिक के पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा प्रथम पाली में तथा प्रशिक्षक/ अनुदेशक पदों की लिखित परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

Also readUKSSSC: उत्तराखंड स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथियां घोषित

यूकेएसएसएससी के अनुसार, “अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र अलग से अथवा डाक, ई-मेल आदि के माध्यम से जारी नहीं किए जाएंगे। यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा डाउनलोड प्रवेश-पत्र पर बार-कोड भी अंकित हो। उक्त परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र 19 अक्टूबर, 2026 से आयोग की बेवसाइट पर जारी किए जा रहे हैं।”

कैंडिडेट यूकेएसएसएससी लाइनमैन 2026 एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो व हस्ताक्षर और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

UKSSSC Lineman Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूकेएसएसएससी लाइनमैन हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, ‘Admit Card & Other Link’ टैब खोजें।
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट करें और एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]