Trusted Source Image

UPSSSC Pharmacist Exam City Slip 2026: यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट परीक्षा की सिटी स्लिप upsssc.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | June 23, 2026 | 11:53 AM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी ने फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के 564 पदों के लिए परीक्षा शहरों की अग्रिम जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर जारी कर दी है। यह परीक्षा 29 जून 2026 को तीन जिलों में होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को पहले मुख्य परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।

इस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब अपने परीक्षा जिले (सिटी इंटीमेशन) की अग्रिम जानकारी देख सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब अपने परीक्षा जिले (सिटी इंटीमेशन) की अग्रिम जानकारी देख सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा-2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। फार्मासिस्ट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in और मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपने परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना केवल तभी देख या डाउनलोड कर पाएंगे, जब वे मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान कर देंगे। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा शहर की जानकारी देखने से पहले अनिवार्य रूप से फीस जमा कर लें, अन्यथा वे अपनी डिटेल चेक नहीं कर सकेंगे।

आयोग ने साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि वेबसाइट पर जारी की गई परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना उम्मीदवारों का मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र नहीं है। यह केवल परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए है ताकि अभ्यर्थी अपनी यात्रा की तैयारी समय से कर सकें। एडमिट कार्ड जारी होने के संबंध में आयोग द्वारा जल्द ही वेबसाइट पर अलग से सूचना दी जाएगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ वैध प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा, जो मुख्य परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद ही डाउनलोड हो सकेगा।

UPSSSC Pharmacist Exam City Slip 2026: डाउनलोड प्रक्रिया जानें

  1. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं या अधिकृत मोबाइल ऐप खोलें।
  2. अब मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  3. होमपेज पर 'Examination' सेगमेंट के अंतर्गत संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अब मांगी गई जरूरी जानकारियां दर्ज करें।
  5. आपकी स्क्रीन पर परीक्षा जनपद की जानकारी आ जाएगी, इसे देखें और डाउनलोड कर लें।

Also read RRB JE CBT 2 City Intimation Slip 2026: आरआरबी जेई सीबीटी 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, परीक्षा 2 जुलाई को

UPSSSC Pharmacist Exam 2026: परीक्षा तिथि

आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 3 निर्धारित जनपदों में किया जाएगा। यह परीक्षा 29 जून 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications