Trusted Source Image

MPESB: एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो एक्टिव, 10-13 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

Saurabh Pandey | November 10, 2026 | 03:41 PM IST | 1 min read

एमपीईएसबी ने एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑब्जेक्शन विंडो एक्टिव कर दी है। उम्मीदवार 10-13 नवंबर तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, चयन मंडल फाइनल आंसर की और परिणाम जारी करेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, चयन मंडल फाइनल आंसर की और परिणाम जारी करेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी पुलिस सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार 10 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। एमपी पुलिस सूबेदार और एसआई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, प्रोविजनल आंसर की और अपने रिस्पॉन्स देखने के लिए आधिकारिक परीक्षा पोर्टल subsiprt2026.cbtexam.in पर 'ऑब्जेक्शन ट्रैकर' में लॉगिन कर सकते हैं। आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, चयन मंडल फाइनल आंसर की और परिणाम जारी करेगा।

MPESB Subedar-SI Answer Key 2026: आंसर की आपत्ति प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक परीक्षा पोर्टल subsiprt2026.cbtexam.in पर जाएं।
  2. “ऑब्जेक्शन ट्रैकर लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
  3. अपने एप्लीकेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें।
  4. अब प्रोविजनल आंसर की और अपने द्वारा दिए गए उत्तरों को ध्यान से चेक करें।
  5. यदि कोई उत्तर गलत है, तो उस प्रश्न को चुनें, साक्ष्यों के साथ अपना ऑब्जेक्शन सबमिट करें और ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करें।
  6. अंतिम तिथि से पहले अपना ऑब्जेक्शन सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज को सेव करके रखें।

Also read HPRCA PGT Teacher Recruitment 2026: हिमाचल में पीजीटी शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया 

MPESB Subedar-SI Answer Key 2026: चयन प्रक्रिया

चरण 1 - प्रारंभिक लिखित परीक्षा (100 अंक – क्वालिफाइंग)
चरण 2 - मुख्य लिखित परीक्षा (नॉन-टेक / टेक पेपर)
चरण 3- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET – 800 मीटर दौड़, शॉट पुट, लंबी कूद)
चरण 4 - दस्तावेज सत्यापन
चरण 5 - साक्षात्कार / पर्सनैलिटी टेस्ट (50 अंक)
चरण 6 - चिकित्सा परीक्षा

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications