Trusted Source Image

CSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन में आज से करें सुधार, अंतिम तिथि और फील्ड जानें

Abhay Pratap Singh | November 10, 2026 | 02:41 PM IST | 2 mins read

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज से जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर 10 नवंबर से 12 नवंबर, 2026 (रात 11:50 बजे) तक ऑनलाइन माध्यम में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

आधिकारिक नोटिस के अुसार, “अंतिम सुधार तभी लागू होगा जब (यदि लागू हो तो) अतिरिक्त शुल्क का भुगतान कर दिया जाए। यदि श्रेणी (Category) या PwBD की स्थिति में बदलाव के कारण शुल्क पर कोई असर पड़ता है, तो उम्मीदवार से लागू होने वाला अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।”

CSIR UGC NET December 2026 Correction Window: सुधार प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं:

  • सीएसआईआर एनटीए पोर्टल csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • ‘जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 ऑनलाइन आवेदन’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Also readUP PET 2026 Objection: यूपी पीईटी आंसर की पर आज से दर्ज करें आपत्ति, अंतिम तिथि 12 नवंबर; डायरेक्ट लिंक जांचें

CSIR UGC NET December 2026 Correction Field: करेक्शन फील्ड

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सुधार विवरण जांच सकते हैं:

क्रम संख्याकार्यक्रमविवरण/ फील्ड

1.

अभ्यर्थियों को इनमें परिवर्तन करने की अनुमति नहीं होगी

i. मोबाइल नंबर

ii. ई-मेल पता

iii. पता (स्थायी एवं वर्तमान)

iv. फोटो - अपलोड की गई छवि

v. हस्ताक्षर - अपलोड की गई छवि

2.

अभ्यर्थियों को निम्नलिखित में से किसी केवल एक फ़ील्ड को बदलने की अनुमति होगी

i. अभ्यर्थी का नाम या

ii. पिता का नाम या 

iii. माता का नाम


3.

अभ्यर्थियों को इनमें से किसी भी विवरण में परिवर्तन की अनुमति होगी

i. जन्म तिथि

ii. लिंग

iii. श्रेणी / वर्ग

iv. उप-श्रेणी/PwBD स्थिति (यदि UDID पोर्टल द्वारा सत्यापित न हो)

v. स्नातक विवरण

vi. परास्नातक विवरण

vii. विषय

4.

अभ्यर्थियों को अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर (पंजीकरण के दौरान पहले भरे गए) परीक्षा शहरों को बदलने की अनुमति होगी

i. परीक्षा शहर का चयन - सभी 04 प्राथमिकताएं

अभ्यर्थियों को केवल एक बार ही सुधार/संशोधन करने की अनुमति दी जाएगी। एक बार संशोधन पूरा करके जमा कर देने के बाद फॉर्म लॉक हो जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications