Trusted Source Image

CISCE ISC Timetable 2027: सीआईएससीई कक्षा 12वीं की डेटशीट cisce.org पर जारी, 9 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Santosh Kumar | November 10, 2026 | 03:44 PM IST | 3 mins read

आईएससी कक्षा 12 की परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होंगी और 8 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं, आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 31 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।

Back

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
2027 की आईएससी (कक्षा 12) परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल/मई 2027 में घोषित किए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
2027 की आईएससी (कक्षा 12) परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल/मई 2027 में घोषित किए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 2027 की आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं के लिए आधिकारिक डेटशीट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से विषय-वार टाइमटेबल पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। सीआईएससीई कक्षा 12 की परीक्षाएं अगले साल 9 फरवरी से शुरू होंगी। 2027 की आईएससी (कक्षा 12) परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल/मई 2027 में घोषित किए जाएंगे।

12वीं की परीक्षाएं 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी। भारत व विदेशों में स्थित 1,477 केंद्रों पर, 1,651 संबद्ध स्कूलों के कुल 1,10,025 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यूपी में आईएससी परीक्षार्थियों की संख्या सबसे अधिक (34,702) है।

CISCE ISC Timetable 2027: परीक्षा संबंधी निर्देश भी जारी

कक्षा 12 के लिए जारी की गई डेटशीट के अनुसार, स्टूडेंट्स को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रश्न-पत्र पढ़ने का समय सुबह 8:45 बजे शुरू होगा।

दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए, प्रश्न-पत्र पढ़ने का समय दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा। शेड्यूल के अनुसार, छात्रों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षा हॉल/कक्ष में अपनी निर्धारित जगहों पर बैठ जाना चाहिए।

परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी, और परीक्षा हॉल/कक्ष में मौजूद परीक्षा स्टाफ, परीक्षा के दौरान सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। परीक्षा केंद्र वाले स्कूलों के प्रमुख परीक्षार्थियों की तलाशी ले सकते हैं, ताकि परीक्षा में नकल न हो। 

Also readदिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच स्कूलों में 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई ‘हाइब्रिड मोड’ में कराने के निर्देश

CISCE Class 12 Timetable 2027: सीआईएससीई कक्षा 12वीं की डेटशीट

सीआईएससीई कक्षा 12वीं की डेटशीट नीचे तालिका में दी गई है-

एग्जाम डेट

समय

विषय/प्रश्न-पत्र

9 फरवरी

दोपहर 2 बजे

एनवायरनमेंटल साइंस

9 फरवरी

दोपहर 2 बजे

वेस्टर्न म्यूजिक – पेपर 1 (थ्योरी)

10 फरवरी

दोपहर 2 बजे

इंग्लिश पेपर 1 (इंग्लिश लैंग्वेज)

10 फरवरी

दोपहर 2 बजे

मॉडर्न इंग्लिश – पेपर 1 (इंग्लिश लैंग्वेज)

12 फरवरी

दोपहर 2 बजे

एप्लाइड मैथमेटिक्स

12 फरवरी

दोपहर 2 बजे

रोबोटिक्स – पेपर 1 (थ्योरी)

12 फरवरी

दोपहर 2 बजे

जियोमेट्रिकल एंड बिल्डिंग ड्रॉइंग

12 फरवरी

दोपहर 2 बजे

बायोटेक्नोलॉजी

13 फरवरी

सुबह 9 बजे

आर्ट पेपर 1 (स्टिल लाइफ से ड्रॉइंग या पेंटिंग)

15 फरवरी

दोपहर 2 बजे

इंग्लिश – पेपर 2 (लिटरेचर इन इंग्लिश)

16 फरवरी

दोपहर 2 बजे

मॉडर्न इंग्लिश – पेपर 2 (लिटरेचर इन इंग्लिश)

18 फरवरी

दोपहर 2 बजे

इकोनॉमिक्स

22 फरवरी

दोपहर 2 बजे

बंगाली, गुजराती, हिंदी, खासी, मिजो, मलयालम, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, जोंगखा, लेप्चा, चाइनीज, मॉडर्न आर्मेनियन, तिब्बती, अरबी, संस्कृत और जर्मन

24 फरवरी

दोपहर 2 बजे

केमिस्ट्री – पेपर 1 (थ्योरी)

26 फरवरी

दोपहर 2 बजे

अकाउंटेंसी

27 फरवरी

सुबह 9 बजे

आर्ट पेपर 2 (प्रकृति से ड्रॉइंग या पेंटिंग)

1 मार्च

दोपहर 2 बजे

मैथमेटिक्स

3 मार्च

दोपहर 2 बजे

फिजिकल एजुकेशन

4 मार्च

दोपहर 2 बजे

होम साइंस – पेपर 1 (थ्योरी)

4 मार्च

दोपहर 2 बजे

इंडियन म्यूजिक – हिंदुस्तानी – पेपर 1 (थ्योरी)

8 मार्च

दोपहर 2 बजे

फिजिक्स – पेपर 1 (थ्योरी)

9 मार्च

दोपहर 2 बजे

मास मीडिया एंड कम्युनिकेशन

11 मार्च

दोपहर 2 बजे

बिजनेस स्टडीज

12 मार्च

दोपहर 2 बजे

ज्योग्राफी

13 मार्च

सुबह 9 बजे

आर्ट पेपर 4 (रंगों में मौलिक कल्पनाशील रचना)

15 मार्च

दोपहर 2 बजे

बायोलॉजी – पेपर 1 (थ्योरी)

17 मार्च

दोपहर 2 बजे

कंप्यूटर साइंस – पेपर 1 (थ्योरी)

19 मार्च

दोपहर 2 बजे

हिस्ट्री

20 मार्च

सुबह 9 बजे

आर्ट पेपर 5 (क्राफ्ट्स ‘ए’)

24 मार्च

सुबह 9 बजे

आर्ट पेपर 3 (जीवित व्यक्ति की ड्रॉइंग या पेंटिंग)

25 मार्च

दोपहर 2 बजे

सोशियोलॉजी

29 मार्च

दोपहर 2 बजे

कॉमर्स

31 मार्च

दोपहर 2 बजे

साइकोलॉजी

2 अप्रैल

दोपहर 2 बजे

पॉलिटिकल साइंस

3 अप्रैल

दोपहर 2 बजे

फैशन डिजाइनिंग – पेपर 1 (थ्योरी)

3 अप्रैल

दोपहर 2 बजे

जियोमेट्रिकल एंड मैकेनिकल ड्रॉइंग

5 अप्रैल

दोपहर 2 बजे

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – पेपर 1 (थ्योरी)

5 अप्रैल

दोपहर 2 बजे

हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट

5 अप्रैल

दोपहर 2 बजे

इलेक्ट्रिसिटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स

6 अप्रैल

दोपहर 2 बजे

इलेक्टिव इंग्लिश

8 अप्रैल

दोपहर 2 बजे

लीगल स्टडीज

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications