Trusted Source Image

CISCE ICSE Date Sheet 2027: सीआईएससीआई आईसीएसई डेटशीट cisce.org पर जारी, 15 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | November 10, 2026 | 03:30 PM IST | 3 mins read

आईसीएसई 2027 की परीक्षा में 3,106 संबद्ध स्कूलों के 2.70 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीआईएससीई क्लास 10th एग्जाम 2027 में 76 पेपर होंगे।

वर्ष 2027 की आईसीएसई परीक्षा में प्रश्न-पत्र पढ़ने का समय सुबह 10:00 बजे से 10:15 बजे है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
वर्ष 2027 की आईसीएसई परीक्षा में प्रश्न-पत्र पढ़ने का समय सुबह 10:00 बजे से 10:15 बजे है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज आईसीएसआई (कक्षा 10वीं) परीक्षा 2027 की समय सारणी जारी कर दी है। सीआईएससीआई आईसीएसई डेटशीट 2027 के अनुसार, छात्र-छात्राओं के लिए लिखित परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी, जो 31 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षाएं भारत और विदेशों में स्थित 2,835 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। आईसीएसई के सबसे अधिक परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश (51,168), पश्चिम बंगाल (46,521), कर्नाटक (33,417), महाराष्ट्र (31,035), पंजाब (19,308) और झारखंड (17,201) से हैं।

आईसीएसई 2027 की परीक्षा में 3,106 संबद्ध स्कूलों के 2.70 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीआईएससीई क्लास 10th एग्जाम 2027 में 76 पेपर होंगे। संस्थान द्वारा जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर आईसीएसआई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

वर्ष 2027 की आईसीएसई परीक्षा में प्रश्न-पत्र पढ़ने का समय सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। इसके बाद सुबह 10:15 बजे से लिखने का समय शुरू होगा। दो घंटे के पेपर दोपहर 12:15 बजे खत्म होंगे, जबकि तीन घंटे के पेपर दोपहर 1:15 बजे खत्म होंगे। ICSE परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सुबह 9:45 बजे तक अपने निर्धारित परीक्षा हॉल में अपनी जगह पर बैठना होगा।

ICSE Date Sheet 2027 Class 10: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईसीएसआई डेटशीट 2027 क्लास 10 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
  • होमपेज पर एग्जामिनेशन या लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन पर जाएं।
  • ICSE ईयर 2027 टाइमटेबल लिंक पर क्लिक करें।
  • कक्षा 10 का सब्जेक्ट-वाइज़ एग्जाम शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • PDF में दी गई परीक्षा की तारीखें और समय देखें।
  • टाइमटेबल डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी सेव कर लें।

Also readCISCE ISC Timetable 2027: सीआईएससीई कक्षा 12वीं की डेटशीट cisce.org पर जारी, 9 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

ICSE Class 10 Date Sheet 2027: शेड्यूल

नीचे सारणी में आईसीएसआई क्लास 10th टाइम टेबल 2027 जांच सकते हैं:

दिन व तिथिसमयविषयअवधि

सोमवार, 15 फरवरी, 2027

सुबह 10:15 बजे

अंग्रेजी भाषा - अंग्रेजी प्रश्नपत्र 1

2 घंटे

मंगलवार, 16 फरवरी, 2027

सुबह 09.00 बजे

आर्ट प्रश्नपत्र 4 (अप्लाइड ऑर्ट्स)

3 घंटे

गुरुवार, 18 फरवरी, 2027

सुबह 10:15 बजे

अंग्रेजी साहित्य - अंग्रेजी प्रश्नपत्र 2

2 घंटे

सोमवार, 22 फरवरी, 2027

सुबह 10:15 बजे

गणित

3 घंटे

मंगलवार, 23 फरवरी, 2027

सुबह 09.00 बजे

आर्ट प्रश्नपत्र 1 (Still Life)

3 घंटे

बुधवार, 24 फरवरी, 2027

सुबह 10:15 बजे

(समूह III-ऐच्छिक-अनुभाग B)

रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सहायक ब्यूटी थेरेपिस्ट, सहायक हेयर स्टाइलिस्ट, बेसिक डेटा एंट्री ऑपरेटर, डाइटेटिक एड, कैशियर, अर्ली इयर्स फिजिकल एक्टिविटी फैसिलिटेटर, ऑटो सर्विस तकनीशियन


2 घंटे

शुक्रवार, 26 फरवरी, 2027

सुबह 10:15 बजे

इतिहास एवं नागरिक शास्त्र - H.C.G. प्रश्नपत्र 1

2 घंटे

सोमवार, 01 मार्च, 2027

सुबह 10:15 बजे

भूगोल - H.C.G. प्रश्नपत्र 2

2 घंटे

मंगलवार, 02 मार्च, 2027

सुबह 09.00 बजे

आर्ट प्रश्नपत्र 2 (Nature Drawing/Painting)

3 घंटे

गुरुवार, 04 मार्च, 2027

सुबह 10:15 बजे

हिंदी

3 घंटे

सोमवार, 08 मार्च, 2027

सुबह 10:15 बजे

भौतिक विज्ञान - विज्ञान प्रश्नपत्र 1

2 घंटे

शुक्रवार, 12 मार्च, 2027

सुबह 10:15 बजे

रसायन विज्ञान - विज्ञान प्रश्नपत्र 2

2 घंटे

सोमवार, 15 मार्च, 2027

सुबह 10:15 बजे

जीव विज्ञान - विज्ञान प्रश्नपत्र 3

2 घंटे

मंगलवार, 16 मार्च, 2027

सुबह 09.00 बजे

आर्ट प्रश्नपत्र 3 (Original Composition)

3 घंटे

बुधवार, 17 मार्च, 2027

सुबह 10:15 बजे

(समूह III-ऐच्छिक-अनुभाग A)

कर्नाटक संगीत, व्यावसायिक अनुप्रयोग, कंप्यूटर अनुप्रयोग, पाक कला (कुकरी), नाटक, आर्थिक अनुप्रयोग, पर्यावरणीय अनुप्रयोग, फैशन डिजाइनिंग, फ्रेंच, जर्मन, हिंदुस्तानी संगीत, गृह विज्ञान, आतिथ्य प्रबंधन (हॉस्पिटैलिटी), भारतीय नृत्य, मास मीडिया एंड कम्यूनिकेशन, शारीरिक शिक्षा, स्पैनिश, वेस्टर्न म्यूजिक, योग

2 घंटे

टेक्निकल ड्राइंग एप्लिकेशन्स (Technical Drawing Applications)

3 घंटे

शुक्रवार, 19 मार्च, 2027

सुबह 10:15 बजे

आओ-नागा, असमी, बंगाली, भाषा इंडोनेशिया, जोङ्खा, गारो, गुजराती, कन्नड़, खासी, लेपचा, मिजो, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तांगखुल, तेलुगु, उर्दू, अरबी, चीनी, फ्रेंच, जर्मन, आधुनिक अर्मेनियाई, पुर्तगाली, स्पैनिश, थाई, तिब्बती

3 घंटे

गुरुवार, 25 मार्च, 2027

सुबह 10:15 बजे

पर्यावरण विज्ञान (समूह II ऐच्छिक)

2 घंटे

सोमवार, 29 मार्च, 2027

सुबह 10:15 a.m.

कमर्शियल स्टडीज (समूह II ऐच्छिक)

2 घंटे

बुधवार, 31 मार्च, 2027

सुबह 10:15 बजे

अर्थशास्त्र (समूह II ऐच्छिक)

फ्रेंच, संस्कृत (समूह II ऐच्छिक)

2 घंटे

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications