Abhay Pratap Singh | June 22, 2026 | 10:47 PM IST | 2 mins read
आरआरबी जेई सीबीटी 2 एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या - सीईएन 05/2025 के तहत आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी 2 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर 22 जून से आरआरबी जेई सीबीटी 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांच सकते हैं।
आरआरबी जेई सीबीटी 2 एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी सिटी इंटिमेशन स्लिप में अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर/ जिला और परीक्षा तिथि व समय की जांच कर सकते हैं। आरआरबी जेई सीबीटी 2 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
आरआरबी जेई सीबीटी-2 परीक्षा 2 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र और हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Also readRRB NTPC Graduate CBT 2 Exam Date 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा तिथि घोषित
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पुस्तकें, अध्ययन सामग्री व नोट्स, आभूषण, कैलकुलेटर, धातु की वस्तुएं, हैंडबैग और पर्स प्रतिबंधित हैं। हालांकि, पारदर्शी पानी की बोतल और प्रवेश पत्र में उल्लिखित सामग्री लाने की अनुमति है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2569 जूनियर इंजीनियर के पदों को भरा जाएगा। आरआरबी जेई सीबीटी-1 परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवार ही सीबीटी-2 में शामिल होने के लिए पात्र हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरआरबी जेई सीबीटी 2 सिटी स्लिप 2026 जांच सकते हैं: