Trusted Source Image

CSIR UGC NET June 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून आवेदन पत्र में आज से करें सुधार, फील्ड जानें; लास्ट डेट 23 जून

Abhay Pratap Singh | June 22, 2026 | 09:59 PM IST | 2 mins read

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा  17 और 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज से सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET) जून 2026 आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर 22 जून से 23 जून तक सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता (वर्तमान व स्थायी) में सुधार की अनुमति नहीं दी गई है।

अभ्यर्थी को अपने नाम या पिता का नाम या माता का नाम में से किसी भी एक फील्ड में सुधार की अनुमति दी गई है। एनटीए ने नोटिस में बताया कि करेक्शन अवधि के दौरान विषय को एडिट करने का ऑप्शन भी उपलब्ध रहेगा।

CSIR UGC NET June 2026 Application Correction Window: सुधार कैसे करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 आवेदन में सुधार कर सकते हैं:

  • सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 - करेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और संशोधन करें।
  • सुधार वाले विवरणों को अच्छे से जांचें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।

Also readCUET UG Final Answer Key 2026: सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर-की पीडीएफ cuet.nta.nic.in पर जारी, रिजल्ट जल्द

नोटिस में एनटीए ने कहा कि, उम्मीदवार 23 जून, 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक सुधार कर सकते हैं। इसके बाद, किसी भी हालत में कोई सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार को क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से करना होगा।

Joint CSIR UGC NET June 2026 Exam: करेक्शन फील्ड

नीचे सारणी में करेक्शन फील्ड जांच सकते हैं:

फील्डविवरण
उम्मीदवारों को इनमें से किसी भी फील्ड को बदलने की अनुमति होगी
  • फोटो व हस्ताक्षर (इमेज अपलोड)
  • ग्रेजुएशन डिटेल
  • पोस्ट ग्रेजुएशन डिटेल
  • जन्म तिथि
  • जेंडर
  • कैटेगरी
  • सब-कैटेगरी/ PwBD (यदि UDID पोर्टल से सत्यापित नहीं है)
  • पहचान प्रमाण (केवल उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने आधार के अलावा अन्य पहचान के साथ पंजीकृत किया)।
उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के समय भरे गए अपने स्थायी और वर्तमान पते (चुनी गई प्राथमिकताओं) के आधार पर परीक्षा शहर बदलने की अनुमति दी जाएगी।
  • परीक्षा शहर का चयन (सभी 04 प्राथमिकताएं)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी भारत भर के अलग-अलग शहरों में बनाए गए कई परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 17 और 18 जुलाई, 2026 को सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा आयोजित करेगी। किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000/011-69227700 पर कॉल करके या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए एनटीए से संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications