Abhay Pratap Singh | June 22, 2026 | 07:33 PM IST | 2 mins read
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिकाओं को अंकों के साथ अपलोड कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर दिल्ली पुलिस एचसी मिनिस्ट्रियल फाइनल आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
उम्मीदवारों को एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। एसएससी ने नोटिस में बताया कि यह सुविधा 22 जून (शाम 6:00 बजे) से 6 जुलाई, 2026 (शाम 6:00 बजे) तक उपलब्ध रहेगी।
आयोग ने आगे बताया कि क्वालिफाइड/ नॉन-क्वालिफाइड उम्मीदवारों के अंक भी 22 जून से 6 जुलाई तक उपलब्ध करा दिए गए हैं। कैंडिडेट कमीशन की वेबसाइट पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके इन्हें देख सकते हैं। बता दें, कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBE) का परिणाम 5 जून को घोषित कर दिया गया था।
एसएससी ने कहा कि, उम्मीदवार अपनी-अपनी फाइनल आंसर की, क्वेश्चन पेपर-कम-रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट ले सकते हैं, क्योंकि निर्धारित समय सीमा के बाद यह डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। साथ ही, भविष्य में इन दस्तावेजों के लिए उम्मीदवारों के किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025 परीक्षा 7 से 12 जनवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। एसएससी दिल्ली पुलिस एचसी मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 509 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड कर सकते हैं: