Trusted Source Image

लखनऊ में व्यावसायिक भवन में आग लगने से 12 छात्रों की मौत - ब्रजेश पाठक; अलीगढ़ दौरा छोड़ राजधानी लौटे योगी

Press Trust of India | June 22, 2026 | 06:31 PM IST | 2 mins read

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

यूपी सीएम ने लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि पर दुःख व्यक्त किया। (इमेज-आधिकारिक एक्स/@myogiadityanath)
यूपी सीएम ने लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि पर दुःख व्यक्त किया। (इमेज-आधिकारिक एक्स/@myogiadityanath)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में 22 जून को एक तीन मंजिला व्यावसायिक भवन में आग लगने से कम से कम 12 छात्रों की मौत हो गई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह जानकारी दी। घटनास्थल पर मौजूद 'पीटीआई-भाषा' के संवाददाता ने भी देखा कि बचाव अभियान के दौरान कम से कम 11 लोगों को निकाला। इन्हें बगल की इमारत के रास्ते बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने बचाव और राहत अभियान का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कम से कम 12 छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है। बचाव टीम ने आग लगने के दौरान प्रभावित इमारत तक पहुंचने के लिए बगल की इमारत में दो बड़े छेद किए थे। प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और लखनऊ पुलिस आयुक्‍त अमरेन्द्र सेंगर समेत वरिष्ठ अधिकारी बचाव अभियान की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के जवानों को भी तैनात किया गया।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना की जानकारी मिलते ही अलीगढ़ का दौरा बीच में ही छोड़कर राज्य की राजधानी लौट आए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलने पर सोमवार शाम अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही निरस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ही इस हादसे की जानकारी मिली, इसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो गये।

Also readNEET Students Suicide: गाजियाबाद में घर से मिला नीट अभ्यर्थी का शव, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई

उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में आयोजित लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने जनसमूह से कहा, “मेरी इच्छा थी कि यहीं रहूं लेकिन अभी-अभी जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक दुर्घटना हुई है और कुछ बच्चे अग्निकांड की चपेट में आए हैं। इसमें कुछ बच्चों की दुखद मौत हो गई है। प्रशासन राहत कार्यों में लगा है। मुझे भी इस दुखद घटना के कारण तत्काल वापस लखनऊ जाना पड़ रहा है।”

अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिये और इस अग्निकांड में अपने अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना भी प्रकट की। आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि इस मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications