Trusted Source Image

NEET Students Suicide: गाजियाबाद में घर से मिला नीट अभ्यर्थी का शव, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई

Press Trust of India | June 21, 2026 | 09:45 AM IST | 2 mins read

जांच के दौरान, पुलिस को जतिन के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला, जिसे कथित तौर पर उसकी मौत से कुछ समय पहले रिकॉर्ड किया गया था।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय जतिन कुमार के रूप में हुई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
मृतक की पहचान 22 वर्षीय जतिन कुमार के रूप में हुई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के प्रताप विहार इलाके में एक नीट अभ्यर्थी ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक के मोबाइल फोन से एक वीडियो क्लिप मिली है, जिसे कथित तौर पर उसकी मौत से कुछ समय पहले रिकॉर्ड किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान विजय नगर निवासी 22 वर्षीय जतिन कुमार के रूप में हुई है। वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, जतिन ने रिकॉर्ड की गई वीडियो में कहा कि वह किसी दबाव में नहीं था और 21 जून को होने वाली नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर तनाव में नहीं था।

परिवार वालों के मुताबिक, जतिन बृहस्पतिवार देर रात तक अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह जब वे जतिन को जगाने गए, तो उन्होंने उसे मृत पाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की एक टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि कमरे में छत के पंखे से बंधा फंदा मिला, जबकि शव फर्श पर पड़ा था।

Also readNEET Aspirant Suicide: राजस्थान में नीट परीक्षा देने वाले एक छात्र ने की आत्महत्या, 650 अंक मिलने की थी उम्मीद

जांच के दौरान, पुलिस को जतिन के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला, जिसे कथित तौर पर उसकी मौत से कुछ समय पहले रिकॉर्ड किया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त (ASP) उपासना पांडे ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस रिकॉर्डिंग की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है और मौत से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

एएसपी उपासना पांडे ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications