Abhay Pratap Singh | June 22, 2026 | 05:32 PM IST | 2 mins read
एसआरएमजेईईई फेज 2 रैंक कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) ने आज एसआरएम संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (SRMJEEE) 2026 चरण 2 का परिणाम घोषित कर दिया है। एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट srmist.edu पर जाकर एसआरएम जेईईई फेज 2 रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
एसआरएमजेईईई फेज 2 रैंक कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश परीक्षा में सफल छात्र एसआरएमआईएसटी और इसके अन्य परिसरों में बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। सीटों का आवंटन एसआरएमजेईई में रैंक के आधार पर होगा।
उम्मीदवारों को एसआरएम जेईई स्कोरकार्ड में सभी व्यक्तिगत विवरणों, अंक और रैंक आदि की सावधानीपूर्वक जांच करने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार के लिए संबंधित प्रवेश प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। SRMJEEE 2026 चरण 2 की परीक्षा 10 से 15 जून तक आयोजित की गई थी।
एसआरएम फेज 2 प्रवेश परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को पोर्टल पर पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से एसआरएमजेईईई 2026 परिणाम और रैंक भेज दिया गया है। एसआरएमजेईईई के माध्यम से प्रवेश के लिए 10+2 या समकक्ष परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (या संबंधित विषयों) में कुल मिलाकर न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
SRMJEEE रजिस्ट्रेशन फीस 10,000 रुपये है और काउंसलिंग के लिए काउंसलिंग के लिए बीटेक में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को 1,00,000 रुपये देने होंगे। सीट आवंटित उम्मीदवारों को प्रोविजनल अलॉटमेंट डाउनलोड करना होगा और आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद अपने प्रवेश की पुष्टि कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसआरएम जेईईई रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं: