Trusted Source Image

BPSSC SI Prohibition Admit Card 2026: बिहार पुलिस एसआई प्रोहिबिशन एडमिट कार्ड जारी, 12 जुलाई को होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | June 22, 2026 | 04:33 PM IST | 2 mins read

बिहार पुलिस एसआई हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी/ पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

बिहार पुलिस एसआई प्रोहिबिशन चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट शामिल है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार पुलिस एसआई प्रोहिबिशन चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट शामिल है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत उप-निरीक्षक निषेध (SI Prohibition) पद के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस एसआई प्रोहिबिशन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

बीपीएसएससी बिहार पुलिस एसआई प्रोहिबिशन 2026 प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। बिहार पुलिस एसआई प्रोहिबिशन 2026 एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थियों को एक मूल फोटो पहचान पत्र आधारकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा।

बिहार पुलिस एसआई हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी/ पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार पुलिस एसआई प्रोहिबिशन चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही अगले चरण में शामिल होंगे।

Also readBPSSC Bihar SI Mains Result 2026: बिहार एसआई मेन्स रिजल्ट व कटऑफ घोषित, चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी

प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, उम्मीदवार की फोटो व हस्ताक्षर और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। बीपीएसएससी द्वारा बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 78 पद भरे जाएंगे।

बिहार पुलिस एसआई प्रोहिबिशन 2026 प्रारंभिक परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। पेपर में 200 अंकों के लिए कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बीपीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Bihar Police SI Prohibition Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://bpssc.bihar.gov.in/A-PER.htm पर जाएं।
  • ‘उप-निरीक्षक निषेध प्रारंभिक लिखित परीक्षा - एडमिट कार्ड’ पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
  • इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications