Trusted Source Image

Bihar BEd Counselling 2026: बिहार बीएड काउंसलिंग शेड्यूल जारी, पंजीकरण 24 जून से; पूरा कार्यक्रम जांचें

Abhay Pratap Singh | June 22, 2026 | 03:46 PM IST | 2 mins read

बिहार बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन करना, चॉइस फिलिंग, मेरिट लिस्ट/ सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और दाखिला लेना शामिल है।

बिहार बीएड 2026 काउंसलिंग कुल तीन राउंड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार बीएड 2026 काउंसलिंग कुल तीन राउंड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर ने बिहार बीएड 2026 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार 24 जून से 28 जून तक आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in के माध्यम से बिहार बीएड काउंसलिंग 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

बिहार बीएड 2026 काउंसलिंग कुल तीन राउंड में आयोजित की जाएगी। बिहार बीएड राउंड 1 काउंसलिंग 2026 के लिए सीट आवंटन 3 से 9 जुलाई, 2026 तक किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन करना, चॉइस फिलिंग, मेरिट लिस्ट/ सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और दाखिला लेना शामिल है।

काउंसलिंग पंजीकरण के लिए अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट को 1,000 रुपए, एससी/ एसटी को 500 रुपये और ईबीसी/ बीसी/ महिला/ ईडब्ल्यूएस/ अन्य को 750 रुपये का भुगतान करना होगा।

Bihar BEd 2026 Counselling: आवश्यक दस्तावेज

बिहार बीएड काउंसलिंग 2026 में भाग लेने वाले पात्र उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • बिहार बीएड एडमिट कार्ड
  • बिहार बीएड स्कोर कार्ड
  • कॉलेज आवंटन सह शुल्क भुगतान रसीद
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक या समकक्ष प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

Also readAIMA UGAT Result 2026: आइमा यूजीईटी रिजल्ट apps.aima.in पर जारी, डाउनलोड चरण और आगे की प्रक्रिया जानें

Bihar BEd Counselling 2026 Schedule: काउंसलिंग शेड्यूल

नीचे सारणी में बिहार बीएड काउंसलिंग 2026 कार्यक्रम जांच सकते हैं:

चरणतिथियां

कॉलेज/संस्थानों की पसंद भरने एवं वरीयता चयन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

24.06.2026 से 28.06.2026

प्रथम चरण (First Round)

प्रथम चरण की सीट आवंटन सूची जारी एवं सीट कन्फर्मेशन शुल्क का भुगतान

03.07.2026 से 09.07.2026

संबंधित कॉलेज/संस्थान में दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश

04.07.2026 से 10.07.2026

द्वितीय चरण (Second Round)

द्वितीय चरण की सीट आवंटन सूची जारी एवं सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा करना

14.07.2026 से 17.07.2026

संबंधित कॉलेज/संस्थान में दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश

15.07.2026 से 18.07.2026

द्वितीय चरण के बाद कक्षाओं की शुरुआत

20.07.2026

तृतीय चरण (Third Round)

तृतीय चरण की सीट आवंटन सूची जारी एवं सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा

23.07.2026 से 26.07.2026

संबंधित कॉलेज/संस्थान में दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश

24.07.2026 से 27.07.2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications