Trusted Source Image

CSBC Constable Operator Admit card 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 28 जून को होगी

Abhay Pratap Singh | June 22, 2026 | 02:41 PM IST | 2 mins read

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 993 पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 993 पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने बिहार पुलिस में कांस्टेबल ऑपरेटर (विज्ञापन संख्या 02/2026) के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर सीएसबीसी कांस्टेबल ऑपरेटर हॉल टिकट 2026 जांच सकते हैं।

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल 2026 परीक्षा 28 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड, वोटरआईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर/ आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा तिथि व रिपोर्टिंग समय और परीक्षा दिवस संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश जांच सकते हैं।

Also readMPPSC SSE 2025 Mains: एमपीपीएससी ने एसएसई मुख्य का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम किया जारी, 25 जून से करें आवेदन

लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट चरण शामिल है। रिटन एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 993 कांस्टेबल (ऑपरेटर) के पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026: डाउनलोड कैसे करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक apply-csbc.com/csbc_2_2026_weadmitcards/applicationIndex पर जाएं।
  • इसके बाद, ‘डाउनलोड 02/2026 लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सीएसबीसी कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications