Santosh Kumar | June 19, 2026 | 05:37 PM IST | 2 mins read
बिहार एसआई प्रारंभिक लिखित परीक्षा में चुने गए 35,857 उम्मीदवारों की मुख्य लिखित परीक्षा 27 मई को दो पालियों में आयोजित की गई।

नई दिल्ली: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (बीपीएसएससी) ने आज पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2026 (विज्ञापन संख्या 05/2025) के लिए मुख्य लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बिहार एसआई मेंस रिजल्ट, कटऑफ मार्क्स और सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। बिहार एसआई मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) में शामिल होंगे।
बीपीएसएससी द्वारा कुल 1,799 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। बिहार एसआई प्रारंभिक लिखित परीक्षा में चुने गए 35,857 उम्मीदवारों की मुख्य लिखित परीक्षा 27 मई को दो पालियों में आयोजित की गई।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से बिहार एसआई मेन्स रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-
बिहार एसआई मेन्स रिजल्ट व कटऑफ। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
मुख्य लिखित परीक्षा में 2 पेपर की परीक्षा ली गई। पहला पेपर में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। पहले पेपर में कुल 34,302 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 414 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया।
33,888 उम्मीदवारों के पेपर I की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। कुल 33,726 उम्मीदवार पेपर I में 30 प्रतिशत के न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करने में सफल रहे। कुल 34,298 उम्मीदवार पेपर 2 में शामिल हुए।
पेपर 2 में 998 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। परीक्षा में 33,300 अभ्यर्थियों की द्वितीय प्रश्नपत्र की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इनमें से 32,645 अभ्यर्थियों ने न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त किए।
इसके बाद रिक्त पदों के अनुसार प्रत्येक आरक्षण श्रेणी में मेरिट के आधार पर छह गुना अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक योग्यता एवं दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए किया गया है। आयोग ने रिजल्ट के साथ कटऑफ अंक भी जारी किया है।
आरपीएससी रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए हैं। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कुल 20,798 उम्मीदवारों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए चुना गया है।
Santosh Kumar