Saurabh Pandey | June 19, 2026 | 12:52 PM IST | 3 mins read
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप-डी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-डी के पदों को भरा जाएगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-डी पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग के आधिकारिक पोर्टल hssc.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
एचएसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होकर 3 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे) तक चलेगी। उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। यदि किसी उम्मीदवार से आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो वे 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार या बदलाव कर सकेंगे।
एचएसएससी ग्रुप-डी के इन पदों (स्वीपर, चौकीदार और स्वीपर-कम-चौकीदार को छोड़कर) के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा तक एक विषय के रूप में हिंदी या संस्कृत पढ़ी हो। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
जिस उम्मीदवार ने पहले सीईटी ग्रुप सी विज्ञापन संख्या 1/2025 के लिए आवेदन किया था, उसे फीस देने की ज़रूरत नहीं है। केवल वे उम्मीदवार जो सीईटी ग्रुप डी के लिए नए सिरे से आवेदन कर रहे हैं, उन्हें अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस देनी होगी। कैटेगरी के हिसाब से आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड आदि) से किया जाना है। एक बार फीस जमा होने के बाद किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी। पेमेंट/ट्रांज़ैक्शन के असफल होने या ट्रांज़ैक्शन स्टेटस के पेंडिंग रहने के लिए आयोग जिम्मेदार नहीं होगा।
नए उम्मीदवारों को वनटाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा। जो उम्मीदवार पहले से ही वर्ष 2022 या 2025 की CET परीक्षा में पंजीकृत हैं, वे अपने पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी आयोग द्वारा बाद में अलग से साझा की जाएगी।
यह परीक्षा ऑफलाइन (OMR शीट आधारित) होगी और प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 45 मिनट होगी। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% तय किए गए हैं।
एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। हालांकि, यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे OMR शीट में दिए गए पांचवें विकल्प को भरना अनिवार्य होगा। यदि कोई उम्मीदवार पांचवां विकल्प भी खाली छोड़ देता है, तो प्रति अनुत्तरित प्रश्न 1 अंक काट लिया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने 10 और 11 दिसंबर, 2024 को आयोजित एसएससी स्टेनोग्राफर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
Santosh Kumar