Santosh Kumar | March 5, 2025 | 07:02 PM IST | 1 min read
एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड किए गए हैं। परिणाम के साथ ही आयोग ने कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दिया है।

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 10 और 11 दिसंबर, 2024 को आयोजित एसएससी स्टेनोग्राफर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड किए गए हैं। परिणाम के साथ ही आयोग ने कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दिया है। इसे पास करने वाले अभ्यर्थियों का चयन इस भर्ती के दूसरे चरण यानी स्किल टेस्ट के लिए किया जाएगा।
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए कुल 9345 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें 2508 अनारक्षित उम्मीदवार हैं। वहीं, स्टेनोग्राफर ग्रेड डी में कुल 26610 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। एसएससी की यह भर्ती कुल 2006 पदों के लिए है।
ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों के लिए सीबीटी परीक्षा 10-11 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। वहीं, लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अब स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अन्य जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण होंगे: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), कौशल परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन। कौशल परीक्षण आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों या निर्दिष्ट केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन होगा।
एसएससी स्टनोग्राफर ग्रेड सी,डी रिजल्ट 2025 के साथ कैटेगिरी वाइज कटऑफ स्कोर भी जारी किया गया है।
श्रेणी | स्टेनोग्राफर ग्रेड सी कटऑफ 2025 | स्टेनोग्राफर ग्रेड डी कटऑफ 2025 |
|---|---|---|
एससी | 138.167 | 109.722 |
एसटी | 114.729 | 85.133 |
ओबीसी | 148.575 | 130.631 |
ईडब्ल्यूएस | 148.575 | 117.84 |
अनारक्षित | 148.47 | 130.937 |
पीडीब्ल्यूडी-Others | 40.212 | 40.212 |