Abhay Pratap Singh | November 4, 2026 | 04:35 PM IST | 1 min read
सी-कैट जनवरी सेशन 2027 की परीक्षा 9 और 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी। नए बैच की शुरूआत 24 फरवरी, 2026 से की जाएगी।

नई दिल्ली: प्रगत संगणक विकास केंद्र (CDAC) ने कंप्यूटराइज्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट (C-CAT) 2027 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर सीडैक सी-कैट रजिस्ट्रेशन 2027 प्रक्रिया 25 नवंबर, 2026 से शुरू होगी।
सीडैक सी-कैट पंजीकरण 2027 की अंतिम तिथि 29 दिसंबर, 2026 है। सी-कैट जनवरी सेशन 2027 की परीक्षा 9 और 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी। नए बैच की शुरूआत 24 फरवरी, 2026 से की जाएगी।
कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में कैटेगरी 2 (पेपर A + B) कोर्स के लिए 1550 रुपये और कैटेगरी 3 (पेपर A+ B + C) कोर्स के लिए 1,750 रुपये देने होंगे। सीडैक सी-कैट 2027 प्रवेश परीक्षा पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सी-कैट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
सी-डैक के 900 घंटे के स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को अब एनसीवीईटी द्वारा अनुमोदित 40 क्रेडिट वाले 1200 घंटे के स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के रूप में मान्यता दी गई है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को www.cdac.in/index.aspx?id=newregister1 पर विजिट करने की सलाह दी गई है।