Abhay Pratap Singh | June 23, 2026 | 02:51 PM IST | 2 mins read
सीएसआईआर एएसओ भर्ती 2026 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-7 के अनुसार 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

नई दिल्ली: वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने विज्ञापन संख्या E-I/RC/2026/2 के तहत सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.csir.res.in या www.csir.res.in पर जाकर 23 जून से 13 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
सीएसआईआर एएसओ भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 100 पदों को भरा जाएगा, जिसमें एएसओ (जनरल) के 61 पद, एएसओ (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) के 18 और एएसओ (स्टोर्स एंड परचेज) के 21 पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-7 के अनुसार 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
केवल वे अभ्यर्थी, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (UG) की डिग्री है और जो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2024 (CSE 2024) में चयनित नहीं हुए हैं, आवेदन के पात्र होंगे। पात्र अभ्यर्थियों का सत्यापन यूपीएससी प्रतिभा सेतु पोर्टल पर उपलब्ध सूची के आधार पर किया जाएगा।
Also readBPSC 70th CCE Final Result 2026: बीपीएससी 70वीं सीसीई फाइनल रिजल्ट जारी, श्रद्धा पांडे ने किया टॉप
सीएसआईआर एएसओ 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 13 जुलाई, 2026 तक अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। कैंडिडेट के लिए न्यूनतम आयु लागू नहीं है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों और सीएसआईआर के विभागीय उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी गई है।
सीएसआईआर असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर 2026 आवेदन फॉर्म भरने के लिए अनारक्षित/ ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पीएच/ सभी श्रेणियों की महिलाओं को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए सीएसआईआर एएसओ नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीएसआईआर एएसओ भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं: