Trusted Source Image

BPSC 70th CCE Final Result 2026: बीपीएससी 70वीं सीसीई फाइनल रिजल्ट जारी, श्रद्धा पांडे ने किया टॉप

Abhay Pratap Singh | June 21, 2026 | 07:47 AM IST | 2 mins read

बीपीएससी 70वीं सीसीई 2026 अंतिम परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

बीपीएससी 70वीं सीसीई इंटरव्यू में कुल 5354 उम्मीदवार शामिल हुए। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
बीपीएससी 70वीं सीसीई इंटरव्यू में कुल 5354 उम्मीदवार शामिल हुए। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से बीपीएससी 70वीं सीसीई फाइनल रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

बीपीएससी 70वीं सीसीई 2026 अंतिम परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, मेरिट और जेंडर सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

इस वर्ष बीपीएससी 70वीं सीसीई 2026 फाइनल रिजल्ट में श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 592-592 अंक प्राप्त कर शशांक गौरव और आयुष बिजय ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में सफल घोषित कुल 5401 उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार 21 जनवरी से 28 फरवरी एवं 9 मार्च से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया गया। इंटरव्यू में कुल 5354 उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि 47 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।

Also readSSC Stenographer Result 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' परीक्षा के लिए पहले राउंड का एलोकेशन जारी

साक्षात्कार में शामिल 2 उम्मीदवारों के मुख्य (लिखित) परीक्षा का परीक्षाफल तथा 53 उम्मीदवारों के प्रारंभिक एवं मुख्य (लिखित) परीक्षाओं के परीक्षाफल रद्द कर दिया गया है। साक्षात्कार में उपस्थित शेष 5299 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के योग के अनुसार संयुक्त मेरिट सूची तैयार की गई है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम में बिहार सरकार में विभिन्न विभागों और सेवाओं में लगभग 2,035 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में तीन चरण प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य (लिखित) परीक्षा और साक्षात्कार शामिल थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सूचना जांच सकते हैं।

BPSC 70th CCE Final Result 2026 Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीपीएससी 70वीं सीसीई अंतिम परिणाम 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बीपीएससी के आधिकारिक पोर्टल bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘परिणाम’ टैब पर क्लिक करें।
  • 70वीं सीसीई अंतिम परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें कैंडिडेट अपना रोल नंबर जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications