Santosh Kumar | June 21, 2026 | 06:34 PM IST | 1 min read
नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए, जनरल/ईडबल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 50वां परसेंटाइल, ओबीसी/एससी/एसटीके लिए 40वां परसेंटाइल, और पीडबल्यूडी कैटेगरी के लिए 45वां परसेंटाइल जरूरी है।
Predict your NEET 2026 rank instantly! Enter your expected score and get an estimated AIR, percentile, and college admission chances with NEET 2026 Rank Predictor.
Try Now
Re-NEET Answer Key 2026 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित रीनीट यूजी 2026 परीक्षा आज देश भर के 5000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई। मई में हुई मूल परीक्षा के दौरान पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा आयोजित की गई, इस परीक्षा में लगभग 22 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। री-नीट आंसर की कोड 50, 60, 70, 80 के लिए प्रमुख संस्थानों द्वारा जारी कर दी गई है। रीनीट 2026 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। परीक्षा के बाद, अब करियर्स360 के विषय विशेषज्ञ नीट प्रश्न पत्र का विश्लेषण और अनौपचारिक नीट आंसर-की प्रकाशित करेंगे।
अनौपचारिक नीट उत्तर कुंजी पीडीएफ की मदद से उम्मीदवारों को अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। छात्र अपनी ओएमआर शीट और नीट रिस्पॉन्स शीट के साथ आंसर की मिलान कर स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे।
एनटीए, परीक्षा खत्म होने के 5–10 दिनों के अंदर आधिकारिक प्रोविजनल नीट आंसर-की और ओएमआर शीट जारी करेगी। छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके नीट आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
एनटीए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट प्रश्न पत्र और आंसर-की जारी करेगी। नीट आंसर की जारी होने की प्रक्रिया परीक्षा के बाद शुरू हो जाएगी। विभिन्न कोचिंग संस्थान अनौपचारिक नीट आंसर-की जारी करेंगे।
प्रोविजनल नीट आंसर-की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न फीस देनी होगी। फाइनल स्कोर, नीट यूजी फाइनल आंसर-की के आधार पर तय किया जाएगा। विषय विशेषज्ञ परीक्षा के बाद नीट प्रश्न पत्र एनालिसिस जारी करेंगे।
नीट क्वालीफाइंग कट-ऑफ परसेंटाइल के आधार पर तय किया जाता है। जनरल/ईडबल्यूएस कैटेगरी के लिए 50वां परसेंटाइल, ओबीसी/एससी/एसटीके लिए 40वां परसेंटाइल, और पीडबल्यूडी कैटेगरी के लिए 45वां परसेंटाइल जरूरी है।
छात्र आंसर की आने तक मेमोरी बेस्ड सॉल्यूशंस से स्कोर अनुमान लगा सकेंगे। नीट 2026 रिजल्ट जुलाई के अंत तक आने की संभावना है। नीट यूजी 2206 काउंसलिंग प्रक्रिया एमसीसी और राज्य एजेंसियों द्वारा संचालित होगी।
नीट यूजी मार्किंग स्कीम 2026 की बात करें तो प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तरों पर -1 अंक (नकारात्मक अंकन) का दंड लगाया जाता है। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया या काटा जाता है।
नीट 2026 परीक्षा के बाद, अब करियर्स360 के विषय विशेषज्ञ नीट प्रश्न पत्र का विश्लेषण और अनौपचारिक नीट आंसर-की यहां प्रकाशित करेंगे। नीट यूजी आंसर-की पीडीएफ 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
June 21, 2026 | 06:34 PM IST
रीनीट 2026 बायोलॉजी पेपर एनालिसिस। (इमेज-यूट्यूब/Medical360)
June 21, 2026 | 06:22 PM IST
रीनीट 2026 केमिस्ट्री पेपर एनालिसिस। (इमेज-यूट्यूब/Medical360)
June 21, 2026 | 06:19 PM IST
रीनीट 2026 फिजिक्स पेपर एनालिसिस। (इमेज-यूट्यूब/Medical360)
June 21, 2026 | 06:13 PM IST
री-नीट 2026 ओवरऑल एनालिसिस। (इमेज-यूट्यूब/Medical360)
June 21, 2026 | 05:50 PM IST
प्रमुख कोचिंग संस्थानों ने सभी कोड (50, 60, 70 और 80 सहित) के लिए अनौपचारिक नीट 2026 आंसर की जारी कर दी हैं।
June 21, 2026 | 05:28 PM IST
June 21, 2026 | 05:15 PM IST
नीट यूजी की पुनर्परीक्षा देशभर में शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। एनटीए ने पेपर लीक और गड़बड़ियों को रोकने के लिए केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी और आधार-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन जैसे अभूतपूर्व और कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए थे।
June 21, 2026 | 05:09 PM IST
छात्र आंसर की आने तक मेमोरी बेस्ड सॉल्यूशंस से स्कोर अनुमान लगा सकेंगे। नीट 2026 रिजल्ट जुलाई के अंत तक आने की संभावना है।
June 21, 2026 | 04:35 PM IST
नीट आंसर की जारी होने की प्रक्रिया परीक्षा के बाद शुरू हो जाएगी। विभिन्न कोचिंग संस्थान अनौपचारिक नीट आंसर-की जारी करेंगे।
June 21, 2026 | 04:07 PM IST
एनटीए, परीक्षा खत्म होने के 5–10 दिनों के अंदर आधिकारिक प्रोविजनल नीट आंसर-की और ओएमआर शीट जारी करेगी।
June 21, 2026 | 03:52 PM IST
परीक्षा के बाद, अब करियर्स360 के विषय विशेषज्ञ नीट प्रश्न पत्र का विश्लेषण और अनौपचारिक नीट आंसर-की यहां प्रकाशित करेंगे।
June 21, 2026 | 03:50 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित रीनीट यूजी 2026 परीक्षा आज देश भर के 5000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
इसके बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इसी क्रम में अब अपनी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर का अभियान शुरू किया है।
Santosh Kumar