Trusted Source Image

NEET UG 2026: नीट में एमबीबीएस के लिए 720 में से कितने अंक चाहिए? जानें अपेक्षित कैटेगरी-वाइज मार्क्स

Santosh Kumar | May 1, 2026 | 03:39 PM IST | 2 mins read

सरकारी एमबीबीएस सीट पाने का सपना पूरा करने के लिए, जनरल कैटेगरी में 640+ और आरक्षित कैटेगरी में 550+ स्कोर करने का लक्ष्य रखें।

Back

Re-NEET 2026 Mock Test

Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.

Try Now
सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट पक्की करने के लिए अधिक अंकों की जरूरत होती है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट पक्की करने के लिए अधिक अंकों की जरूरत होती है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: एनटीए द्वारा नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा को लेकर हर उम्मीदवार के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है: नीट में एमबीबीएस के लिए 720 में से कितने अंक चाहिए? नीट यूजी क्वालीफाइंग कटऑफ न्यूनतम प्रतिशत पर आधारित होता है, वहीं किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट पक्की करने के लिए अधिक अंकों की जरूरत होती है।

सरकारी एमबीबीएस सीट पाने का सपना पूरा करने के लिए, जनरल कैटेगरी में 640+ और आरक्षित कैटेगरी में 550+ स्कोर करने का लक्ष्य रखें। जबकि प्राइवेट कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए 500 के आस-पास अंकों की जरूरत होती है।

NEET UG 2026: सरकारी कॉलेजों के लिए अपेक्षित आवश्यक अंक

सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए नीट में अपेक्षित आवश्यक अंकों से संबंधित विवरण तालिका में दिए गए हैं-

श्रेणी

अपेक्षित न्यूनतम अंक

जनरल

610 - 650+

ओबीसी

590 - 630

एससी

450 - 520

एसटी

420 - 500

Also readNEET UG 2026 Exam: परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में बंद रहेंगे साइबर कैफे, परिवहन संबंधी निर्देश जारी

NEET UG Passing Marks 2026: अपेक्षित नीट यूजी क्वालीफाइंग कटऑफ

नीट यूजी क्वालीफाइंग कटऑफ परीक्षा में पास होने के लिए केवल एक न्यूनतम सीमा का काम करता है, जबकि एडमिशन कटऑफ पिछले सालों के रुझानों, पेपर के कठिनाई स्तर और उपलब्ध सीटों की संख्या पर निर्भर करता है।

एमबीबीएस के लिए नीट पासिंग मार्क्स, काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए जरूरी न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स होते हैं। ये मार्क्स उम्मीदवारों को केवल काउंसलिंग के लिए योग्य बनाते हैं, लेकिन एमबीबीएस में एडमिशन की गारंटी नहीं देते।

एनटीए, नीट यूजी 2026 रिजल्ट जारी करने के बाद एमबीबीएस के लिए पासिंग मार्क्स भी जारी करेगा। इस बीच, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नीट यूजी 2026 में एमबीबीएस के लिए अपेक्षित न्यूनतम पासिंग मार्क्स देख सकते हैं-

श्रेणीक्वालीफाइंग परसेंटाइल

अपेक्षित न्यूनतम योग्यता अंक (720 में से)

यूआर/ईडब्ल्यूएस

50वां परसेंटाइल

150

ओबीसी / एससी / एसटी

40वां परसेंटाइल

118

यूआर/ईडबल्यूएस- पीडबल्यूबीडी

45वां परसेंटाइल

130

ओबीसी / एससी / एसटी - पीडब्ल्यूडी

40वां परसेंटाइल

118

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications