Santosh Kumar | June 18, 2026 | 03:02 PM IST | 2 mins read
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस याचिका का लिंक (rahulgandhi.in/chhatron-ki-goonj) साझा करते हुए लोगों से इस पर हस्ताक्षर करने की अपील की।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली और महंगी फीस के खिलाफ बृहस्पतिवार को ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की और लोगों से इसके समर्थन का आह्वान किया। राहुल गांधी इन विषयों को लेकर इन दिनों 'छात्रों की गूंज' मुहिम चला रहे हैं जिसके तहत वह छात्र सम्मेलनों को संबोधित कर रहे हैं। इस तरह का पहला छात्र सम्मेलन बुधवार शाम राजस्थान के कोटा में हुआ।
इसके बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा। राहुल ने इसी क्रम में अब अपनी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर का अभियान शुरू किया है।
उन्होंने कहा, ''अगर आपने पेपर लीक, परीक्षा में धांधली, या महंगी फीस का दर्द झेला है, अगर व्यवस्था ने आपके सपने तोड़े हैं, अगर आपके परिवार ने आपकी पढ़ाई के लिए जीवनभर की कमाई लगा दी है तो 'छात्रों की गूंज' आपकी आवाज है।''
उन्होंने कहा, ''यह सिर्फ़ एक अभियान नहीं, यह आपकी मांग को सरकार तक पहुंचाने का जरिया है।'' लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस याचिका का लिंक साझा करते हुए लोगों से इस पर हस्ताक्षर करने की अपील की।
उनका कहना है, ''आपका एक हस्ताक्षर इस लड़ाई को ताकत देगा। जितने ज़्यादा नाम, उतनी बुलंद गूंज।'' कोटा में राहुल गांधी ने देश की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा व्यवस्था बच्चों के सपनों को कुचल रही है।
पाठक नीचे बताए गए तरीकों का पालन करके राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' अभियान से जुड़ सकते हैं-
राहुल ने 'कोचिंग हब' के रूप में विख्यात कोटा शहर में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में शिक्षा प्रणाली को बदलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ''हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली बच्चों को 'प्रेशराइज' करता है। यह उन्हें 'स्ट्रेस' देता है।''
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 69 सरकारी विद्यालय में तथा 28 केंद्रीय विद्यालयों में हैं।
Santosh Kumar