Santosh Kumar | June 18, 2026 | 02:20 PM IST | 1 min read
कूलिंग जोन में बैठने की सुविधा, स्वच्छ पेयजल, शिकंजी, ओआरएस, चाय तथा प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार आगामी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के 97 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली मेडिकल कॉलेज प्रवेश परीक्षा नीट के दौरान अभ्यर्थियों के अभिभावकों के लिए केंद्रों के बाहर 'कूलिंग ज़ोन' बनाएगी। विद्यार्थियों के साथ आए उनके अभिभावक परीक्षा के दौरान गर्मी में खुले आसमान के नीचे इंतजार करने के बजाए इन कूलिंग जोन में बैठ सकते हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 69 सरकारी विद्यालय में तथा 28 केंद्रीय विद्यालयों में हैं।
सीएम ने कहा कि इन परीक्षा केंद्रों के आसपास जिला प्रशासन द्वारा विशेष कूलिंग जोन स्थापित किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थियों के अभिभावकों और परिजनों के बैठने, विश्राम करने तथा गर्मी से राहत पाने की समुचित व्यवस्था रहेगी।
गुप्ता के मुताबिक, इन कूलिंग जोन में बैठने की सुविधा, स्वच्छ पेयजल, शिकंजी, ओआरएस, चाय तथा प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी ताकि अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी तो केंद्र के भीतर होते हैं, लेकिन बाहर कई घंटे तक प्रतीक्षा कर रहे माता-पिता को धूप व गर्मी में खड़ा होना पड़ता है और अक्सर देखा जाता है कि वे कभी किसी पेड़ की छांव तलाशते हैं।
सीएम ने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए उनकी सरकार ने परीक्षा केंद्रों के बाहर कूलिंग जोन बनाने का फैसला किया है। 3 मई को हुई परीक्षा गड़बड़ी के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 21 जून को दोबारा होगी।
उन्होंने कहा, ''हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली अपने बच्चों को 'प्रेशराइज' (दबाव में) करता है। यह उन्हें 'स्ट्रेस' (तनाव) देता है। यह बच्चों को दबाता और कुचलता है, जो देश के भविष्य के लिए बिल्कुल सही नहीं है।''
Santosh Kumar